पिछले 24 घंटों में 10 हजार 929 नए मामले दर्ज, 392 लोगों ने गवाई जान

इंडिया कोरोना पिछले 24 घंटों में 10 हजार 929 नए मामले दर्ज, 392 लोगों ने गवाई जान

IANS News
Update: 2021-11-06 06:30 GMT
पिछले 24 घंटों में 10 हजार 929 नए मामले दर्ज, 392 लोगों ने गवाई जान
हाईलाइट
  • 12 हजार 509 मरीज हुए रिकवर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में शनिवार को कोरोनावायरस के 10,929 नए मामले सामने आए, जो शुक्रवार को कुल संक्रमणों की तुलना में 14.2 प्रतिशत कम है। ये आंकड़े केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने साझा किए हैं। साथ ही बीते 24 घंटे में कोरोनावायरस से कुल 392 मौतें हुईं हैं, जिससे देशभर में इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,60,265 हो गई।

बीते 24 घंटे में 12,509 संक्रमित रिकवर हुए हैं, जिससे इस महामारी से ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,37,37,468 हो गई है। वर्तमान में, भारत की रिकवरी दर 98.23 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद सबसे अधिक है। कोरोना के 1,46,950 सक्रिय मामले हैं और वर्तमान में सक्रिय मामलों की संख्या देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 0.43 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद सबसे कम है।

साथ ही बीते 24 घंटे में देशभर में कुल 8,10,783 टेस्ट किए गए। भारत ने अब तक 61.39 करोड़ से ज्यादा टेस्ट किए हैं। बीते 24 घंटे में 20,75,942 वैक्सीन की खुराक दी गई है। भारत का कोविड टीकाकरण कवरेज शनिवार सुबह तक 107.92 करोड़ तक पहुंच गया है। यह 1,09,36,027 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है।

(आईएएनएस)

Tags:    

Similar News