राजस्थान में सड़क दुर्घटना में 2 सैन्य अधिकारियों की मौत

राजस्थान में सड़क दुर्घटना में 2 सैन्य अधिकारियों की मौत

IANS News
Update: 2020-09-12 09:30 GMT
राजस्थान में सड़क दुर्घटना में 2 सैन्य अधिकारियों की मौत
हाईलाइट
  • राजस्थान में सड़क दुर्घटना में 2 सैन्य अधिकारियों की मौत

जयपुर, 12 सितम्बर (आईएएनएस)। बीकानेर-जयपुर हाइवे पर शनिवार सुबह हुई एक सड़क दुर्घटना में भारतीय सेना के दो अधिकारियों की मौत हो गई।

सेना के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है। अधिकारियों ने कहा कि जिस आधिकारिक वाहन में दोनों अधिकारी सवारी कर रहे थे, वह दुर्घटना का शिकार हो गया।

डिफेंस राजस्थान के पीआरओ कर्नल सोमबित घोष ने कहा, कर्नल मनीष सिंह चौहान और मेजर नीरज शर्मा का वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया। इन दोनों को घातक चोट लगी। अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सेना के अधिकारियों का कहना है कि सेना का वह वाहन जो दुर्घटना का शिकार हुआ, वह टायर फटने के कारण हाइवे पर पलट गया। यह घटना बीकानेर जिले के जोधेश्वर गांव के करीब की है।

सेरुना पुलिस स्टेशन के एसएचओ अरुण कुमार ने बताया कि घटना के तुरंत बाद दोनों अधिकारियों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत लाया हुआ घोषित किया।

जेएनएस

Tags:    

Similar News