21 साल की लड़की से 4 दिनों में 40 लोगों ने किया रेप, 7 आरोपी गिरफ्तार

21 साल की लड़की से 4 दिनों में 40 लोगों ने किया रेप, 7 आरोपी गिरफ्तार

Bhaskar Hindi
Update: 2018-07-23 10:25 GMT
21 साल की लड़की से 4 दिनों में 40 लोगों ने किया रेप, 7 आरोपी गिरफ्तार
हाईलाइट
  • पीड़िता द्वारा पहचान किए जाने के बाद पुलिस ने अब तक 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
  • लड़की के साथ बलात्कार करने वाले लोगों में बिजनेसमैन
  • टैक्सी ड्राइवर
  • सेल्समैन और एक 55 साल का बुजुर्ग भी शामिल है।
  • हरियाणा के पंचकुला में एक 21 साल की लड़की के साथ 40 लोगों द्वारा रेप की वारदात को अंजाम दिया गया।

डिजिटल डेस्क, पंचकुला। हरियाणा के पंचकुला में एक 21 साल की लड़की के साथ 40 लोगों द्वारा रेप की वारदात को अंजाम दिए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। लड़की के साथ बलात्कार करने वाले लोगों में बिजनेसमैन, टैक्सी ड्राइवर, सेल्समैन और एक 55 साल का बुजुर्ग भी शामिल है। पीड़िता द्वारा पहचान किए जाने के बाद पुलिस ने अब तक 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार यह घटना पंचकूला के मोरनी गेस्टहाउस की है। अपनी शिकायत में पीड़िता ने टैक्सी ड्राइवर साहब सिंह को इस मामले में मुख्य आरोपी बताया है। पीड़िता ने बताया है कि साहब सिंह ही उसे इन चार दिनों तक रोज मोरनी गेस्टहाउस लेकर आता था और रेप के बाद उसे वापस छोड़कर भी आता था। इस बीच साहब सिंह ने भी महिला के साथ बलात्कार को अंजाम दिया।

पीड़िता के अनुसार पंचकूला से थोड़ी दूर स्थित मोरनी गेस्टहाउस में उसके साथ 4 दिनों तक 40 लोगों ने रेप किया है। महिला ने चार दिन बाद पुलिस थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा, जहां गैंगरेप की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली।

गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान साहब सिंह, करण शर्मा, शादी राम, विकास, मनजीत, अजय और सुखविंदर के रुप में हुई है। पीड़िता के साथ बलात्कार करने वाले एक बुजुर्ग को छोड़कर बाकी सभी लोग 25 से लेकर 40 साल तक की उम्र के हैं।

इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में काफी गुस्सा है। कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने तो पंचकूला में इस घटना को लेकर विरोध प्रदर्शन भी किया। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता रंजीता मेहता का कहना है कि विरोध के चलते उन लोगों ने काले कपड़े पहनने का फैसला किया है। साथ ही हम मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का पुतला भी जलाएंगे, क्योंकि उनकी सरकार बलात्कार के इस मामले में उचित कारवाई करने में नाकाम रही है।

Similar News