महाराष्ट्र में 295 कोरोना संक्रमित हुए स्वस्थ, 6 माह की बच्ची से लेकर 83 साल की बुजुर्ग ने जीता कोरोना के खिलाफ जंग  

   महाराष्ट्र में 295 कोरोना संक्रमित हुए स्वस्थ, 6 माह की बच्ची से लेकर 83 साल की बुजुर्ग ने जीता कोरोना के खिलाफ जंग  

Anita Peddulwar
Update: 2020-04-16 16:05 GMT
   महाराष्ट्र में 295 कोरोना संक्रमित हुए स्वस्थ, 6 माह की बच्ची से लेकर 83 साल की बुजुर्ग ने जीता कोरोना के खिलाफ जंग  

डिजिटल डेस्क,मुंबई। राज्य में कोरोना जांच के लिए 52 हजार सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से अब तक 48 हजार 198 कोरोना टेस्ट सैंपल नेगेटिव आ चुके हैं और 2916 पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें लगभग 60 से 70 प्रतिशत लोगों  में कोई लक्षण दिखाई नहीं दिया है। जबकि 25 प्रतिशत लोगों में हल्के स्वरूप के लक्षण पाए गये हैं और 5 प्रतिशत से कम रोगियों की स्थिति गंभीर है। इस बीच राज्य में 6 माह की बच्ची से लेकर 83 साल की बुजुर्ग तक कोरोना के खिलाफ जंग जीत कर सेहतमंद हुई हैं। 

 राज्य सरकार की माने तो अच्छी बात यह है कि कोरोना से ग्रसित मरीजों के ठीक होकर घर जाने वालों की संख्या बढ़ रही है।  अब तक करीब295 रोगी ठीक हो चुके हैं। कोरोना से स्वस्थ्य हुए मरीजों को अस्पताल से घर के लिए छोड़ते समय जगह-जगह पर ताली बजाकर उन्हें विदाई दी जाती है। कोरोना के खिलाफ जारी जंग में 6 महीने की बच्ची से लेकर  83साल की दादी तक शामिल हैं। कोरोना को हराने वाले 6 महीने की कल्याण की बच्ची  की मां से मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने  बातचीत की और उन्हें बधाई दी।

9 मार्च को महाराष्ट्र में पहले दो कोरोना रोगी पाये गए थे।  पुणे के ये दम्पति 14 दिन के सफल उपचार के बाद 23 मार्च को अपने घर लौट गये।  राज्य  के पहले कोरोना मुक्तलोग  के रूप में उनका उल्लेख किया जाना चाहिए। उसके बाद कोरोना रोगियों  की संख्या बढ़ने के साथ-साथ कोरोना से ठीक होने वालों  की संख्या भी बढ़ रही है।  स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य विभाग कठोर परिश्रम  कर रहा है।

 ये मरीज पहुंचे घर
जिन मरीजों को ठीक होने के बाद घर के लिए छोड़ दिया गया है उनमें मुंबई के166, ठाणे मनपा 6 , ठाणे ग्रामीण 3, कल्याण डोंबिवली 14, मीरा भयंदर 2, नवी मुंबई 9, पनवेल 3, उल्हासनगर 1, वसई विरार 2, नागपुर 11, पुणे महापालिका परिसर  27, पिंपरी चिंचवाड़ 12 ,  पुणे ग्रामीण 4, अहमदनगर ग्रामीण 1, अहमदनगर नगर महापालिका क्षेत्र 2, नाशिक ग्रामीण 1, रत्नागिरी 1, सिंधुदुर्ग 1, सांगली 25, सतारा 1, यवतमाल 3और गोंदिया का एक मरीज शामिल है। राज्य में अब तक कुल 295 मरीज ठीक होकर अपने घऱ पहुंच गए हैं। 
          


  

Tags:    

Similar News