रफ्तार का कहर, 7 लोगों को तेज रफ्तार डंपर ने कुचला

रफ्तार का कहर, 7 लोगों को तेज रफ्तार डंपर ने कुचला

Bhaskar Hindi
Update: 2017-12-14 06:05 GMT
रफ्तार का कहर, 7 लोगों को तेज रफ्तार डंपर ने कुचला

डिजीटल डेस्क, बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल में एक दिल दहला देने वाली घटना समाने आई है। यहां पर दुर्घटनाग्रस्त बाइक सवार की मदद करते हुए 7 लोगों की तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से जान चली गई। घायलों को इलाज के लिए नागपुर के एक अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

तेज रफ्तार डंपर ने कुचला

दरअसल, बोरदेही थानाक्षेत्र के ब्राह्मणवाडा गांव के पास देर रात एक कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार बुरी तरह जख्मी हो गया था। तभी एक शादी समारोह से लौट रहे कुछ लोग घटना स्थल पर बाइक सवार की मदद करने के लिए रुके। इतने में एक तेज रफ्तार डम्मर इन्हें कुचलता हुआ पलट गया। इस हादसे में तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से घायलों को नागपुर के एक अस्पताल में पहुंचाया गया जहां पर इलाज के दौरान 4 घायलों ने  दम तोड़ दिया। वहीं एक अन्य युवक की हालत फिलहाल नाजुक बताई जा रही है।

पीएम के बाद आगे की कार्रवाई 

हादसे के शिकार हुए लोगों के परिजनों को पुलिस ने इसकी सूचना दे दी है। वहीं शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस अब पोर्समार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई को अंजाम देगी। 

डंपर चालक फरार

हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है। वहीं फरार चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  

सीएम का ट्वीट

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हादसे की जानकारी मिलने के बाद ट्वीट कर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की है। शिवराज सिंह ने लिखा है कि " बैतूल सड़क हादसे ने 7 अनमोल ज़िन्दगियों को उनके अपनों से छीन लिया। यह बहुत पीड़ादायी है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं की शांति और परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ।"

 

 


[removed][removed]
 

 

Similar News