Go Air की फ्लाइट से टकराया पक्षी, बाल-बाल बचे 174 यात्री

Go Air की फ्लाइट से टकराया पक्षी, बाल-बाल बचे 174 यात्री

Bhaskar Hindi
Update: 2017-11-19 02:59 GMT
Go Air की फ्लाइट से टकराया पक्षी, बाल-बाल बचे 174 यात्री

डिजिटस डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली से पटना जा रही Go Air की फ्लाइट जी 8-140 से एक पक्षी टकरा गया। फ्लाइट को इमरजेंसी में दिल्ली एयरपोर्ट पर उतारना पड़ा। घटना शनिवार की है। दिल्ली एयरपोर्ट से फ्लाइट ने रन-वे से पहले टेक ऑफ किया ही था कि अचानक ही पक्षी टकरा गया। बिना देरी किए तत्काल फ्लाइट को पायलट ने एयरपोर्ट पर लैंड कर दिया। इमरजेंसी लैंडिंग की वजह से फ्लाइट पटना एयरपोर्ट पर करीब तीन घंटे देर से पहुंची। कंपनी ने कहा कि विमान में 174 यात्री सवार थे। उन्हें तत्काल दूसरे विमान से पटना भेजा गया। इस फ्लाइट में JDU नेता केसी त्यागी भी मौजूद थे।

ये भी पढ़े- डीयू के इस कॉलेज का नाम अब से "वंदे मातरम महाविद्यालय" हो गया है

 

कैसे टला हादसा?

दिल्ली एयरपोर्ट से फ्लाइट उड़ान भरने में पहले लेट हो गई थी। फ्लाइट को सुबह 10.25 बजे पटना के लिए रवाना होना था, लेकिन घटना की वजह से 12.50 बजे प्लाइट को पटना के लिए रवाना किया जा सका। इस घटना की वजह से Go Air  की फ्लाइट दोपहर 2.14 बजे पटना एयरपोर्ट पर पहुंची। 

ये भी पढ़े-"राफेल विमानों पर काफी मोलभाव किया, सरकार ने दी सही कीमत"

इसके अलावा शनिवार को दिल्ली से पटना आने वाले कई फ्लाइट देरी से पहुंचीं। गो एयर की जी 8-149 फ्लाइट करीब डेढ़ घंटे देरी से शाम 6.25 बजे पहुंची। वहीं जेट एयरवेज की 9 डब्ल्यू 333 फ्लाइट करीब आधा घंटा, 9 डब्ल्यू 727 एक घंटा देरी से पहुंची।

दिल्ली-पटना-दिल्ली के बीच गो एयर का जी 8-131 विमान 24 नवंबर से फिर से उड़ान भरने लगेगा। जी 8-131 दिल्ली से उड़ान भर कर शाम 3.35 बजे पटना पहुंचेगा और पटना से यह विमान शाम 4.05 दिल्ली के उड़ान भरेगा। गो एयर से मिली जानकारी के अनुसार यह विमान एक नवंबर से 23 नवंबर तक रद्द था। इसे फिर से दोबारा शुरू किया जा रहा है।

Similar News