'इस्लाम को उखाड़ने पर ही होगा आतंकवाद का खात्मा', केंद्रीय मंत्री का वीडियो वायरल

'इस्लाम को उखाड़ने पर ही होगा आतंकवाद का खात्मा', केंद्रीय मंत्री का वीडियो वायरल

Bhaskar Hindi
Update: 2017-12-08 14:34 GMT
'इस्लाम को उखाड़ने पर ही होगा आतंकवाद का खात्मा', केंद्रीय मंत्री का वीडियो वायरल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एक्टर प्रकाश राज ने कर्नाटक से बीजेपी सांसद केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े का एक पुराना वीडियो ट्वीट किया है। इसमें वे इस्लाम और आतंकवाद पर अपनी राय देते दिख रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद कर्नाटक से बीजेपी सांसद की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

प्रकाश राज ने अपने ट्वीट में कहा कि यह मंत्री कहते हैं.."इस दुनिया में इस्लाम का सफाया होना चाहिए"..लेकिन जब वह हिंदुत्व की बात करते हैं तो वे इसे यह जीवन का एक तरीका बताते हैं। एक्टर ने आगे लिखा जस्ट आस्किंग-

केन्द्रीय मंत्री सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में केंद्रीय मंत्री हेगड़े कह रहे हैं कि जब तक दुनिया में इस्लाम रहेगा, तब तक आतंकवाद बना रहेगा। उन्होंने वीडियो में कहा कि आतंकवाद को खत्म करने के लिए इस्लाम को जड़ से उखाड़ फेखना होगा। वीडियो में बीजेपी सांसद कहते हैं कि अगर मीडिया में ताकत है तो इसे हुबहू लिखिए। इसका प्रसारण भी ज्यों का त्यों करें। वीडियो में मंत्री इस्लाम को विश्वशांति के लिए बम बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया में शांति कायम नहीं हो सकती जब तक दुनिया में इस्लाम है। वीडियो पिछले साल का बताया जा रहा है।


बता दें कि अनंत कुमार हेगड़े मोदी सरकार में कौशल विकास उद्यमिता राज्य मंत्री हैं और उन्हें सितंबर में हुए मंत्रिमंडल के फेरबदल में यह पदभार मिला है। पिछले दिनों अनंत कुमार हेगड़े पर सीएम सिद्धारमैया के लिए आपत्तिजनक भाषा बोलने पर मामला दर्ज किया गया था। हेगड़े ने सिद्धारमैया को वोट और सीट के लिए जूते चाटने वाला बताया था। जिस पर मैसूर के नेता ने उन पर केस दर्ज कराया था।

Similar News