रांची एयरपोर्ट पर 'एयर एशिया' की फ्लाइट रद्द, यात्रियों ने किया हंगामा

रांची एयरपोर्ट पर 'एयर एशिया' की फ्लाइट रद्द, यात्रियों ने किया हंगामा

Bhaskar Hindi
Update: 2017-07-17 03:26 GMT
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!

डिजिटस डेस्क,रांची। एयर एशिया का विमान रद होने के बाद यात्रियों ने रविवार की रात रांची एयरपोर्ट पर खूब हंगामा किया। शनिवार को बर्ड हिट के कारण ग्राउंडेड विमान ठीक नहीं हुआ, जिससे दो सेवाएं रविवार को रद कर दी गईं। रांची से कोलकाता जाने वाला विमान रद होने पर यात्रियों ने हंगामा किया। रात में रांची से कोलकाता जाने की कोई अन्य व्यवस्था नहीं होने के कारण यात्रियों की अफसरों से खूब कहासुनी हुई। इस क्रम में कुछ यात्रियों ने वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की।

अफसरों के यह कहने पर कि रात की रांची-कोलकाता सेवा रद कर दी गई है, इसपर दो-तीन यात्री चिल्लाने लगे। इसके बाद सीआईएसएफ के सुरक्षाकर्मियों ने यात्रियों को शांत कराया। रविवार को एयर एशिया का दूसरा विमान आया और रांची से एक ही बार में सभी यात्रियों को 7.20 बजे कोलकाता लेकर गया। इस विमान से रात ( विमान संख्या आई5-545 और 546 रांची से कोलकाता जाने वाले) 7.20 बजे कोलकाता भेजा गया।

कोलकाता जाने वाले दोनों विमान को मर्ज कर सेवा बहाल की गई। रात में 9.50 बजे रांची से कोलकाता जाने वाली विमान सेवा रद कर दी गई। एयरपोर्ट अफसरों के अनुसार रात में हंगामा करने वाले चार यात्रियों को अगले दिन शाम की फ्लाइट से कोलकाता भेजने की व्यवस्था की गई है। रांची से दिल्ली के लिए दोपहर 1.30 बजे और रात में 10.10 बजे यात्रियों को दिल्ली लेकर गया।

विमान की मरम्मत जारी

एयरलाइंस का ग्राउंडेड विमान अबतक दुरुस्त नहीं हुआ है। अभी मरम्मत का कार्य जारी है। एयरपोर्ट अफसरों के अनुसार विमान का इंजन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। बर्ड हिट के बाद तेजी से चल रहे टर्बाइन के आठ ब्लेड बिखरने और उनकी चोट से इंजन के अन्य उपकरण भी क्षतिग्रस्त हो गए थे। इंजीनियरों का दल उसे ठीक कर रहा है। जानकारी के मुताबिक देर रात तक विमान की मरम्मत पूरी हो जाएगी।

Similar News