Amit Shah in Bengal: शाह के बंगाल मिशन का दूसरा दिन, सुबह दक्षिणेश्वर मंदिर में दर्शन.. फिर मतुआ समुदाय के घर भोजन

Amit Shah in Bengal: शाह के बंगाल मिशन का दूसरा दिन, सुबह दक्षिणेश्वर मंदिर में दर्शन.. फिर मतुआ समुदाय के घर भोजन

Bhaskar Hindi
Update: 2020-11-06 04:07 GMT
हाईलाइट
  • 2021 में होने जा रहे विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुटे गृह मंत्री
  • अमित शाह के बंगाल दौरे का आज दूसरा दिन
  • दक्षिणेश्वर मंदिर से करेंगे आज के कार्यक्रमों की शुरुआत

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल में 2021 में होने जा रहे विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुटे गृह मंत्री अमित शाह के दौरे का आज दूसरा दिन है। अमित शाह कोलकाता ने आज कार्यक्रमों की शुरुआत दक्षिणेश्वर मंदिर से की। अमित शाह दक्षिणेश्वर मंदिर में पूजा करने के लिए सुबह 10 बजे पहुंचे। दक्षिणेश्वर मंदिर में दर्शन के बाद अमित शाह ने कहा कि यह ठाकुर रामकृष्ण और विवेकानंद की जमीन है, लेकिन दुर्भाग्य से इस जमीन को तुष्टिकरण की राजनीति से कलंकित किया जा रहा है। मैंने मोदी जी के नेतृत्व में बंगाल की भलाई के लिए मां काली से प्रार्थना की।

 

 

 

 

इसके बाद शाह ने पद्मभूषण गायक अजॉय चक्रवर्ती से भी मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ कैलाश विजयवर्गीय भी मौजूद रहें।

 


गृह मंत्री ने दोपहर का भोजन न्यूटन इलाके में नबीन विस्वास के घर पर किया। नबीन विस्वास मटुआ समुदाय से आते हैं। इसके बाद अमित शाह एक प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। प्रेस कांफ्रेंस के बाद सामाजिक संगठनों के साथ बैठक करेंगे। इससे पहले गुरुवार को अमित शाह ने बांकुरा में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया था। इसके बाद उन्होंने पुआबागान जाकर स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। फिर उन्होंने स्थानीय आदिवासी परिवार के घर जाकर पत्ते पर भोजन भी किया।

Tags:    

Similar News