आंध्र पुलिस ने हैदराबाद के डॉक्टर को अपहर्ताओं से छुड़ाया

आंध्र पुलिस ने हैदराबाद के डॉक्टर को अपहर्ताओं से छुड़ाया

IANS News
Update: 2020-10-28 08:30 GMT
आंध्र पुलिस ने हैदराबाद के डॉक्टर को अपहर्ताओं से छुड़ाया
हाईलाइट
  • आंध्र पुलिस ने हैदराबाद के डॉक्टर को अपहर्ताओं से छुड़ाया

हैदराबाद, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। पुलिस ने यहां बुधवार को एक डॉक्टर को अपहर्ताओं के चंगुल से छुड़ाया। हैदराबाद में उसके अस्पताल से पांच बुर्का पहने व्यक्तियों ने उसे अगवा कर लिया था।

मंगलवार को डॉक्टर का अपहरण कर लिया गया था। पुलिस ने कहा कि 58 वर्षीय बेहजस हुसैन को बुधवार की तड़के हैदराबाद-बेंगलुरु राजमार्ग पर एक कार को रोककर अनंतपुर जिले में पुलिस ने बचाया था।

पुलिस ने एक अपहर्ता को भी गिरफ्तार किया, जबकि तीन अन्य भागने में सफल रहे।

डॉक्टर जो रियल एस्टेट कारोबार में भी हैं, को राजेंद्रनगर के किस्मतपुर में स्थित उनके अस्पताल से पांच बुर्का पहने लोगों द्वारा अगवा कर लिया गया था।

अपहरण के बाद, उनके परिवार को मोबाइल फोन पर एक वॉइस मैसेज मिला लेकिन ऑडियो स्पष्ट नहीं था। उन्होंने साइबराबाद पुलिस से संपर्क किया, जिसने एक मामला दर्ज किया और डॉक्टर को बचाने के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया।

साइबराबाद पुलिस ने हैदराबाद के आसपास और पड़ोसी आंध्र प्रदेश में सभी जांच चौकियों को भी सतर्क कर दिया था।

पुलिस के अनुसार, अपहरण के बाद, डॉक्टर को अपहर्ताओं द्वारा हैदराबाद में एक अज्ञात स्थान पर एक कमरे में रखा गया था, जो मराठी बोल रहे थे।

बाद में, उन्हें चार सदस्यीय टीम को सौंप दिया गया और टीम को बेंगलुरु/शिमोगा जाने के लिए कहा गया।

अपहर्ताओं ने बिटकॉइन में फिरौती के रूप में 10 करोड़ रुपये की मांग की थी।

अनंतपुर पुलिस ने कहा कि उन्होंने अनंतपुर में कार को रोकने की कोशिश की, लेकिन वे कन्नगनपल्ली की ओर भाग गए।

पुलिस ने कहा, चारों ओर से घेरने के बाद, संजय नाम के एक आरोपी के साथ वाहन को पकड़ा गया, जबकि तीन अन्य पास के खेतों की ओर भाग गए।

डॉक्टर के हाथ और पैर बंधे हुए थे। उन्हें बचा लिया गया।

पुलिस को संदेह है कि कुछ लोगों जिनके साथ डॉक्टर का वित्तीय या संपत्ति मामलों में विवाद है, उनका इस अपहरण में हाथ हो सकता है।

वीएवी-एसकेपी

Tags:    

Similar News