आरुषि की थीं ये ख्वाहिशें, कत्ल की रात ऐसा था कमरा

आरुषि की थीं ये ख्वाहिशें, कत्ल की रात ऐसा था कमरा

Bhaskar Hindi
Update: 2017-10-12 17:33 GMT
आरुषि की थीं ये ख्वाहिशें, कत्ल की रात ऐसा था कमरा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश के चर्चित आरुषि हत्याकांड मामले में हाईकोर्ट का फैसला आ गया है। कोर्ट ने इस मामले में तलवार दंपति को बरी कर दिया है, लेकिन अब भी ये सवाल जस का तस बना हुआ है कि आखिर आरुषि की हत्या किसने की। जिस रात आरुषि का क़त्ल हुआ उस उस रात कमरे का मंजर देख हर कोई हैरान था। हम आपको उस रात की कहानी सिलसिलेवार ढंग से बता रहे हैं।

यह भी पढ़ें : आरुषि मर्डर केस : माता-पिता कोर्ट से बरी, जानें कब-कब क्या हुआ

15-16 मई की दरमियानी रात क़त्ल

15-16 मई की दरमियानी रात आरुषि का कत्ल हुआ था। पुलिस को सूचना मिलते ही एक टीम मौके पर पहुंची। साथ में पुलिस फोटोग्राफर भी था। उसने आरुषि के कमरे की जो तस्वीर ली उसे ही क्राइम सीन माना गया।



निचले हिस्से पर नहीं था कपड़ा

इसी तस्वीर को सीबीआई ने अपने सबूतों की लिस्ट में शामिल किया। तस्वीर में आरुषि अपने कमरे के बेड पर लहूलुहान पड़ी हुई थी। उसका गला कटा हुआ था और सिर के पास खून ही खून था। उसकी लाश के ऊपर सफेद चादर ढंकी हुई थी। तस्वीर के साथ चौंकाने वाली बात ये थी कि आरुषि के शरीर के निचले हिस्से पर कोई कपड़ा नहीं था।



छेड़छाड़

गौर करने वाली बात ये भी थी कि बिस्तर पर लाश पड़ी थी, चादर पर खून के धब्बे बिखरे पड़े थे, लेकिन बिस्तर के बाकी हिस्से में कोई सिकुड़न नहीं थी, जिसने अपने आप में कई सवाल छोड़ दिए। इसे देखकर ऐसा लगा जैसे किसी ने बेड को ठीक करने की कोशिश की हो। बेड पर टेडी बियर भी रखा था। कुछ चीजें इस तरीके से सजाई गईं थी जैसे किसी ने हत्या कर सुबूत के साथ छेड़छाड़ की हो।


 

क्या थी आरुषि की ख्वाहिश

  • आरुषि और हेमराज की 15 मई 2008 को हत्‍या कर दी गई थी। दोनों का शव जलवायु विहार, नोएडा से मिला था।
  • आरुषि दिल्‍ली पब्लिक स्‍कूल, नोएडा में पढ़ती थी। स्‍कूल में उसने लगातार तीन सालों तक 85 प्रतिशत अंक हासिल किया था।
  • इस कारण आरुषि स्‍कूल में काफी फेमस थी। पूरी क्‍लास उसे पसंद करती थी।
  • उसके क्‍लासमेट उसे "रॉकस्‍टार" कहा करते थे।
  • आरुषि के स्‍कूल के स्विमिंग ट्रेनर ने एक बार बताया था कि उसे स्विमिंग बहुत पसंद थी। उसने छठी क्लास में स्विमिंग जॉइन की थी।
  • एक इंटरव्‍यू में आरुषि के दोस्‍त ने बताया था कि उसके मां-पिता ने उसे पूरी छूट दे रखी थी, आरुषि पर को रोकटोक नहीं थी।
  • माता-पिता ने एक बार बताया था कि वो किसी गरीब की मदद करने के लिए हमेशा आगे रहती थी।
  • उसने डांस ग्रुप बनाया था। जिसका नाम "Awesome Foursome" ग्रुप था। वो डॉक्‍टर बनना चाहती थी। बचपन से उसका यही सपना था।

 

Similar News