बुंदेलखंड की अयोध्या जगमग

बुंदेलखंड की अयोध्या जगमग

IANS News
Update: 2020-11-13 14:00 GMT
बुंदेलखंड की अयोध्या जगमग
हाईलाइट
  • बुंदेलखंड की अयोध्या जगमग

भोपाल, 13 नवंबर (आईएएनएस)। दीपावली के मौके पर राम की नगरी अयोध्या जगमग है, तो वहीं बुंदलेखंड की आयोध्या ओरछा भी दूधिया रोशनी में नहाई हुई है। हर तरफ गीत संगीत के स्वर गूंज रहे हैं, तो मंदिर परिसर भी जगमगा रहा है, वहीं पूरे नगर को सजाया जा रहा है।

ओरछा वह नगरी है जहां राम को राजा के तौर पर पूजा जाता है। यहां राजा राम को दिन में तीन बार सलामी दी जाती है। दीपावली के मौके पर मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया है, मंदिर का हर हिस्सा जगमग है और दूधिया रोशनी से नहाया हुआ है।

कोरोना संक्रमण के बीच आई इस दीपावली को लेकर लोगों का उत्साह कम नहीं है, दर्षनार्थी अपने आराध्य का स्मरण करने मंदिर पहुंच रहे हैं। वहीं दीपावली को लेकर हर तरफ तैयारियां भी हो रही हैं। दीपावली की पूर्व संध्या पर नगरी मन को सम्मोहित कर लेने वाली है।

एसएनपी/एएनएम

Tags:    

Similar News