साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के लिए 751 ब्रह्माणों ने किया सुंदरकांड का पाठ

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के लिए 751 ब्रह्माणों ने किया सुंदरकांड का पाठ

Bhaskar Hindi
Update: 2019-05-10 18:00 GMT

डिजिटल डेस्क, भोपाल। लोकसभा चुनाव के प्रचार के आखिरी दिन भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने पूरी ताकत लगा दी। प्रज्ञा ठाकुर टीटी नगर इलाके के मां वैष्णो धाम आदर्श नौ दुर्गा मंदिर पहुंची। यहां पर उनके समर्थन में सैकड़ों पंडितों ने सामूहिक तौर पर सुंदरकाड का पाठ किया।

पंडितों ने दावा किया कि वे स्वेच्छा से प्रज्ञा ठाकुर की जीत के लिए अनुष्ठान कर रहे हैं। संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने बताया कि 751 पंड़ितो ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के विजयी प्राप्ति के लिए अनुष्ठान किया। 
इससे पहले कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह के समर्थन में कंप्यूटर बाबा की अगुवाई में साधु-संतों ने धूनी रमाते हुए हठयोग किया था। इसके बाद साधु-संतों ने एक रोड शो भी किया था। हालांकि बीजेपी ने चुनाव आयोग से इसकी शिकायत करते हुए पूरे आयोजन का खर्च दिग्विजय सिंह के चुनावी खर्चे में जोड़े जाने की मांग की थी।

प्रज्ञा ठाकुर ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था, ये नकली लोग है। जनता असलियल जानती है, संत कौन और शैतान कौन है। उन्होंने कहा कि, भोपाल की जनता का मुझे पूरा समर्थन मिल रहा है। सभी की चाहत है कि मैं उनके बीच आऊं।

 

 

 

 

 

Tags:    

Similar News