भाजपा किसान के बजाय कॉरपोरेट घरानों का पोषण करती है : अखिलेश

भाजपा किसान के बजाय कॉरपोरेट घरानों का पोषण करती है : अखिलेश

IANS News
Update: 2020-11-06 15:01 GMT
भाजपा किसान के बजाय कॉरपोरेट घरानों का पोषण करती है : अखिलेश
हाईलाइट
  • भाजपा किसान के बजाय कॉरपोरेट घरानों का पोषण करती है : अखिलेश

लखनऊ 6 नवम्बर (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी(सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि पर्यावरण प्रदूषण के बहाने किसानों को पराली जलाने के अभियोग में जेल का भय सता रहा है। यह पार्टी किसानों का लगातार उत्पीड़न किसी न किसी बहाने करती रहती है। कहा कि भाजपा किसान के बजाय कॉरपोरेट घरानों का पोषण करती है।

अखिलेश ने अपने जारी बयान में कहा कि, भाजपा किसान के बजाय कॉरपोरेट घरानों का पोषण करती है। दरअसल, भाजपा किसान के विरूद्घ इसलिए रहती है क्योंकि वह जानती है कि किसान उसका वोट बैंक नहीं हैं। वह किसान की खेती को भी पूंजीघरानों या बहुराष्ट्रीय कम्पनियों के हाथों में भी सौंपना चाहती है। कृषि विधेयक लाकर भाजपा ने किसान विरोधी अपनी भावना प्रदर्शित कर दी है।

उन्होंने कहा कि, पराली जलाने के आरोप में लगभग हजारों किसानों के खिलाफ मुकदमों की नोटिसें जारी हुई हैं। किसान की पराली के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था भाजपा सरकार ने नहीं की। किसान फिर अपनी अगली फसल की बुवाई के लिए खेत कैसे तैयार करे। किसान को समय से खाद नहीं मिल रही है। यूरिया मंहगा है। उसमें भी 5 किलो खाद कम होती है। बिजली संकट अलग है। उन्हें कोई रियायत नहीं मिल रही है। पराली प्रबंधन की जो बातें हैं वे हवा में की जा रही हैं।

विकेटी/एएनएम

Tags:    

Similar News