सरयू नदी के किनारे बनेगी 151 फीट ऊंची भगवान राम की मूर्ति, योगी कर सकते हैं घोषणा

सरयू नदी के किनारे बनेगी 151 फीट ऊंची भगवान राम की मूर्ति, योगी कर सकते हैं घोषणा

Bhaskar Hindi
Update: 2018-11-03 08:14 GMT
सरयू नदी के किनारे बनेगी 151 फीट ऊंची भगवान राम की मूर्ति, योगी कर सकते हैं घोषणा
हाईलाइट
  • अयोध्या घाट पर इस दीपावली पर तीन लाख दीए जलाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी चल रही है।
  • अयोध्या में सरयू नदी के किनारे बनाई जा सकती है भगवान राम की सबसे बड़ी मूर्ति
  • दीपावली पर सीएम योगी कर सकते है 151 मीटर ऊंची मूर्ति के निर्माण की घोषणा

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। अयोध्या में सरयू नदी के तट के किनारे राम भगवान की सबसे बड़ी मूर्ति बनाई जा सकती है। राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दीपावली पर 151 मीटर ऊंची मूर्ति के निर्माण की घोषणा कर सकते हैं। इसके बाद अयोध्या की दीपावली ज्यादा भव्य होने वाली है। अयोध्या घाट पर इस दीपावली पर तीन लाख दीए जलाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी चल रही है। 

छोटी दीपावली पर भी यहां एक बड़ा कार्यक्रम करने की योजना है, जिसमें कई दिग्गज शामिल होंगे। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल राम नाइक, बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन और कोरिया की फर्स्ट लेडी भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगी। छोटी दीवाली पर 6 नवंबर को होने वाले कार्यक्रम की सूची इस प्रकार है। 

1. दोपहर 12 बजे से साकेत कॉलेज से शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें भगवान राम के जीवन को दर्शाया जाएगा। यात्रा 3 बजे संपन्न होगी। 


2. दोपहर 3.15 बजे से रानी हो के स्मारक के विस्तारीकरण का शिलान्यास कार्यक्रम शुरू होगा, जो 4 बजे तक चलेगा। इस दौरान उन्हें श्रद्धांजलि भी दी जाएगी। बता दें कि रानी हो प्राचीन कोरियाई राज्य के संस्थापक राजा किम सू-रो की भारतीय पत्नी थीं। महारानी हो का स्मारक अयोध्या में सरयू नदी के किनारे बना है। 

 
3. दोपहर 4 बजे से पुष्पक विमान को रामकथा पार्क में उतारने का काम होगा, जो 4.30 बजे तक चलेगा। फर्स्ट लेडी का स्वागत राज्यपाल राम नाईक, बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन करेंगे। यहां उनका राज्याभिषेक भी किया जाएगा। 


4. रामकथा पार्क में दोपहर 4.45 बजे से क्रमानुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राज्यपाल राम नाईक, बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन और कोरिया की फर्स्ट लेडी का भाषण होगा, जो 5.45 बजे तक चलेगा। 

5. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शाम 6.15 बजे से मां सरयू की आरती करेंगे, जो 6.45 बजे तक संपन्न होगी। 
 
6. शाम 6.45 से दीपोत्सव होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राम की पौडी पर दीप प्रज्ज्वलित केरेंगे। 

 
 

Similar News