हरदीप सिंह पुरी: लॉकडाउन के दौरान विदेशों में फंसे 2.75 लाख भारतीय वापस लाए गए

हरदीप सिंह पुरी: लॉकडाउन के दौरान विदेशों में फंसे 2.75 लाख भारतीय वापस लाए गए

Bhaskar Hindi
Update: 2020-06-20 09:36 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी (Hardeep Singh Puri) ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने बताया लॉकडाउन के दौरान विदेशों में फंसे करीब 2 लाख 75 हजार भारतीयों को उड़ानों और जहाजों के माध्यम से घर वापस लाया गया है। सबसे ज्यादा यात्री केरल में आए हैं।

मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा, घरेलू निजी विमानन कंपनियों को वंदे भारत मिशन के तीसरे और चौथे चरण में फंसे हुए लोगों को पहुंचाने के लिये 750 उड़ानों के संचालन की पेशकश की गई।

वहीं एविएशन सेक्रेटरी प्रदीप सिंह खरोला ने कहा, अगर विमानों का अंतर्राष्ट्रीय ऑपरेशन शुरू करना है तो दोनों तरफ से सहमति होनी चाहिए, ट्रैफिक होना चाहिए। भारत और उत्तरी अमेरिकी देशों के बीच अच्छा खासा ट्रैफिक है। हम केस टू केस बेसिस पर अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने की सोच सकते हैं। 

Corona in World: दुनियाभर में 87 लाख से ज्यादा मरीज, मौत का आंकड़ा 4.62 लाख के पार

 

Tags:    

Similar News