बिहार में बादल छाए, बारिश के आसार

बिहार में बादल छाए, बारिश के आसार

IANS News
Update: 2019-10-23 06:30 GMT
बिहार में बादल छाए, बारिश के आसार

पटना, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के कई क्षेत्रों में बारिश के आसार जताए हैं। इस बीच, तापामन में भी गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार को पटना का न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, राज्य के भागलपुर का बुधवार को न्यूनतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस, गया का 19.8 डिग्री और पूर्णिया का 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा कि अगले एक-दो दिनों तक राज्य के तापमान में कमी दर्ज की जाएगी। इस दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहेंगे तथा कुछ क्षेत्रों में बारिश भी हो सकती है।

पटना का बुधवार को अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। मंगलवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Tags:    

Similar News