गणतंत्र दिवस पर कोलकाता में रंगारंग परेड

गणतंत्र दिवस पर कोलकाता में रंगारंग परेड

IANS News
Update: 2020-01-26 10:30 GMT
गणतंत्र दिवस पर कोलकाता में रंगारंग परेड
हाईलाइट
  • गणतंत्र दिवस पर कोलकाता में रंगारंग परेड

कोलकता, 26 जनवरी (आईएएनएस)। भारत के 71वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को पश्चिम बंगाल में राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने तिरंगा फहराया और यहां परेड की औपचारिक सलामी ली।

कड़ी सुरक्षा के बीच राज्यपाल धनखड़ ने गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया। इंदिरा गांधी सरनी में राष्ट्रगान हुआ।

सेना, नौसेना और वायुसेना की इकाइयों ने राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, उनके सहयोगी मंत्रियों, विधानसभा अध्यक्ष बिमान बंदोपाध्याय, वरिष्ठ नौकरशाहों और पुलिस अधिकारियों और राजनयिक कोर के सदस्यों की उपस्थिति में सैन्य शक्ति को प्रदर्शित करने वाली प्रथागत परेड में भाग लिया।

परेड में पश्चिम बंगाल पुलिस, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ), ट्रैफिक सार्जेट और एनसीसी कैडेटों की कई टुकड़ियों ने भाग लिया।

गोरखा राइफल्स, ईस्टर्न रेलवे सिविल डिफेंस, और स्वैच्छिक सिविल डिफेंस ऑर्गनाइजेशन नेशनल सर्विस स्कीम और आजाद ट्रेनिंग एकेडमी के अलावा सखावत मेमोरियल गवर्नमेंट गर्ल्स हाई स्कूल के बच्चों ने भी मार्च में भाग किया।

Tags:    

Similar News