कर्नाटक चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 218 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

कर्नाटक चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 218 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

Bhaskar Hindi
Update: 2018-04-15 16:11 GMT

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। कर्नाटक में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को कांग्रेस ने 218 उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी। कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया चामुंडेश्वरी सीट से चुनाव लड़ेंगे। 6 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान अभी कांग्रेस ने नहीं किया है। वहीं कांग्रेस ने 14 मौजूदा विधायकों को टिकट नहीं दिया है और उस संदेश पर अमल करने की कोशिश की है, जिसमें पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा था कि वे कार्यकर्ताओं और काम करने वालों को टिकट देंगे। कर्नाटक विधानसभा में कुल 224 सीटें है जिनपर अगले महीने मतदान होना है। 

 

 

 

 

 

12 मई को मतदान
कर्नाटक चुनाव में अब सिर्फ 1 महीने से भी कम का वक्त बचा है। कर्नाटक में 12 मई को मतदान होगा और 15 मई को मतगणना होगी। चुनाव में ईवीएम मशीनों के साथ VVPAT का उपयोग किया जाएगा। कर्नाटक राज्य में 224 विधानसभा सीटे हैं। वर्तमान में सत्तारूढ़ कांग्रेस के पास 122 सीटें हैं, जबकि बीजेपी के पास 43 और जेडीएस के पास 37 सीटें हैं। वहीं 5 सालों बाद बीजेपी सत्ता में वापसी की कोशिश कर रही है। बीजेपी ने चुनावों में 150 सीटों का लक्ष्य तय किया है। 

कांग्रेस के लिए अहम क्यों?
देश में अकेला बड़ा राज्य जाहां कांग्रेस की सरकार।
- सत्ता बरकररार रखना राहुल के लिए चुनौती।
- अगर हारी तो पंजाब ही एकमात्र बड़ा राज्य बचेगा।
- जीती को 2019 के लिए कांग्रेस के लिए मनोबल बढ़ेगा।

कर्नाटक में पिछली बार क्या थे नतीजे?
कर्नाटक में 2013 में विधानसभा चुनाव हुए थे और कांग्रेस ने पूर्ण बहुमत के साथ अपनी सरकार बनाई थी। 2013 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने यहां की 224 सीटों में से 122 सीटें जीती थी, जबकि बीजेपी ने 40 और एचडी देवगौडा की जनता दल (सेक्यूलर) ने भी 40 सीटों पर कब्जा किया था। विधानसभा चुनावों में बीजेपी भले ही कुछ खास न कर पाई हो, लेकिन 2014 के लोकसभा चुनावों में बीजेपी ने यहां की 28 सीटों में से 17 सीटें जीती थीं, जबकि कांग्रेस के खाते में सिर्फ 9 सीटें ही गई थी।

Similar News