बिहार चुनाव के बाद कांग्रेस नए मीडिया प्रमुख को कर सकती है नियुक्त

बिहार चुनाव के बाद कांग्रेस नए मीडिया प्रमुख को कर सकती है नियुक्त

IANS News
Update: 2020-10-21 10:30 GMT
बिहार चुनाव के बाद कांग्रेस नए मीडिया प्रमुख को कर सकती है नियुक्त
हाईलाइट
  • बिहार चुनाव के बाद कांग्रेस नए मीडिया प्रमुख को कर सकती है नियुक्त

नई दिल्ली, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी बिहार विधानसभा चुनाव के बाद राज्य में मीडिया विभाग के नए चेयरमैन को नियुक्त कर सकती है। दरअसल रणदीप सिंह सुरजेवाला को प्रमोट कर कर्नाटक का प्रभारी महासचिव बना दिया गया है। साथ ही सुरजेवाला कांग्रेस कार्यकारिणी समिति के नियमित सदस्य भी हैं।

इस पद के लिए कई नामों की चर्चा चल रही है। सूत्रों के अनुसार मनीष तिवारी को यह जिम्मेदारी दी जा सकती है, क्योंकि वह यूपीए-2 में सूचना व प्रसारण मंत्री की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। इसके अलावा पवन खेड़ा समेत कई अन्य नामों की भी चर्चा है।

सोनिया गांधी पार्टी में दो जिम्मेदारी निभा रहे कई और नेताओं को एक जिम्मेदारी से मुक्त कर सकती हैं।

सोनिया गांधी ने सितंबर में अमेरिका जाने से पहले शक्ति सिंह गोहिल ओर दिनेश गुंडू राव को छोड़कर पार्टी के प्रदेश प्रभारियों में बड़ा फेरबदल किया था। गोहिल और गुंडू के पास एक से अधिक राज्य का प्रभार था।

सूत्रों ने कहा कि इन नेताओं को अतिरिक्त जिम्मेदारी से मुक्त करना जरूरी था, क्योंकि पार्टी अगले दो वर्षो में होने वाले चुनाव पर ध्यान केंद्रित करना चाहती है।

वर्ष 2021 में पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी और असम में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। वहीं उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड में 2022 में चुनाव होंगे।

सोनिया गांधी ने संगठनात्मक चुनाव और नए अध्यक्ष के चयन के लिए केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण का भी गठन किया है।

आरएचए/एएनएम

Tags:    

Similar News