कांग्रेस का संकल्प-हरियाणा में 300 यूनिट फ्री बिजली, महिलाओं को चूल्हा खर्च

कांग्रेस का संकल्प-हरियाणा में 300 यूनिट फ्री बिजली, महिलाओं को चूल्हा खर्च

Bhaskar Hindi
Update: 2019-10-11 07:42 GMT
कांग्रेस का संकल्प-हरियाणा में 300 यूनिट फ्री बिजली, महिलाओं को चूल्हा खर्च

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी ने आज (शुक्रवार) को संकल्प पत्र जारी कर दिया है। जारी किए गए मेनिफेस्टो में कांग्रेस ने किसानों की कर्ज माफी, मुफ्त बिजली, फसल मुआवजा, महिलाओं चूल्हा खर्च देने जैसे कई बड़े वादे किए हैं। घोषणा पत्र के अनुसार कांग्रेस ने 24 घंटों में किसानों के कर्ज को माफ करने का ऐलान किया। इसके साथ ही कांग्रेस ने दो एकड़ तक की जमीन वाले किसानों को मुफ्त बिजली और फसल बीमा की एकमुश्त किस्त देने का वादा किया। कांग्रेस ने प्राकृतिक आपदाओं सूखा, बाढ़ आदि से फसल खराब होने पर 12000 रुपये प्रति एकड़ मुआवजा दिया जाएगा। हरियाणा चुनाव का मेनिफेस्टो कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और प्रदेश अध्यक्ष शैलजा कुमारी ने जारी किया है।

घोषणा पत्र (संकल्प पत्र) में कांग्रेस ने महिलाओं के लिए कई बड़े वादे किए। गरीबी की रेखा से नीचे की महिलाओं को हर महीने दो हजार रुपये चूल्हा खर्च के तौर पर दिए जाएंगे। इसके अलावा हरियाणा सरकार की सभी नौकरियों व निजी संस्थानों में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा। पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण मिलेगा। महिलाओं को संपत्ति हाउस टैक्स में 50 फीसदी की छूट मिलेगी। 

 

 

Tags:    

Similar News