दिल्ली: कांग्रेस के 6 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, उत्तर पूर्वी दिल्ली से लड़ेंगी शीला दीक्षित

दिल्ली: कांग्रेस के 6 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, उत्तर पूर्वी दिल्ली से लड़ेंगी शीला दीक्षित

Bhaskar Hindi
Update: 2019-04-22 05:35 GMT
हाईलाइट
  • उत्तर पूर्वी दिल्ली से चुनाव लड़ेंगी शीला दीक्षित।
  • कांग्रेस ने दिल्ली की 7 में 6 सीटों पर उतारे उम्मीदवार।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने सोमवार को उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में दिल्ली की सात में से छह सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई है। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित उत्तर पूर्वी दिल्ली से चुनाव लड़ेंगी।

वहीं चांदनी चौक से जेपी अग्रवाल, पूर्वी दिल्ली से अरविंदर सिंह लवली, नई दिल्ली से अजय माकन, उत्तर पश्चिम दिल्ली (सुरक्षित) से राजेश लिलोथिया और पश्चिमी दिल्ली से महाबल मिश्रा चुनाव लड़ेंगे। चांदनी चौक से बीजेपी ने मौजूदा सांसद डॉक्टर हर्षवर्धन को मैदान में उतारा है।

Tags:    

Similar News