Coronavirus in India: देश में 24 घंटे में 9987 नए केस, 331 की मौत, मरीजों की संख्या 2 लाख 66 हजार के पार

Coronavirus in India: देश में 24 घंटे में 9987 नए केस, 331 की मौत, मरीजों की संख्या 2 लाख 66 हजार के पार

Bhaskar Hindi
Update: 2020-06-09 03:51 GMT
Coronavirus in India: देश में 24 घंटे में 9987 नए केस, 331 की मौत, मरीजों की संख्या 2 लाख 66 हजार के पार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में नोवल कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। मंगलवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक, बीते 24 घंटों के दौरान 9987 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं और 331 लोगों की मौत हुई है। जिसके बाद देश में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 2 लाख 66 हजार 598 हो गए हैं। अब तक 7466 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 1 लाख 29 हजार 215 मरीज इलाज के बाद स्वस्थ हुए हैं। 1 लाख 29 हजार 917 लोग अभी भी महामारी से ग्रसित हैं जिनका इलाज जारी है। 

बिहार में 117 नए केस सामने आए हैं। इसी के साथ राज्य में कुल मामले 5364 हो गए हैं।

राजस्थान में 144 नए मामलों के साथ संक्रमितों कुल संख्या 11 हजार 20 हो गई है। वहीं 5 नई मौतों के साथ यह आंकड़ा 251 तक पहुंच गया है।

हिमाचल प्रदेश में 8 नए मरीज मिले हैं। यहां अब तक 429 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 197 ऐक्टिव केस हैं। 223 मरीज ठीक हुए हैं। पांच लोगों ने जान गंवाई है।

झारखंड में कोरोना के मामले बढ़कर 1330 हो गए हैं। 804 ऐक्टिव केस हैं। अब तक 619 लोग ठीक हुए हैं और सात की मौत हुई है।

 

देखिए कब कितने मामले सामने आए और कितने लोगों ने दम तोड़ा-     

तारीख

मामले

मौत

9 जून

9987 331

8 जून

9983

206

7 जून

9,971

287

6 जून

9,887

294

5 जून

9,851

273

4 जून

9,304

260

3 जून

8,909

217

2 जून

8,171

204

1 जून

8,394

230

 

Tags:    

Similar News