Coronavirus in India: देश में 24 घंटे में 8909 नए केस और 217 की मौत, संक्रमितों का आंकड़ा दो लाख के पार

Coronavirus in India: देश में 24 घंटे में 8909 नए केस और 217 की मौत, संक्रमितों का आंकड़ा दो लाख के पार

Bhaskar Hindi
Update: 2020-06-03 04:05 GMT
Coronavirus in India: देश में 24 घंटे में 8909 नए केस और 217 की मौत, संक्रमितों का आंकड़ा दो लाख के पार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस के संक्रमण का प्रसार पहले से और तेज हो गया है। यहां संक्रमितों की संंख्या अब दो लाख से ज्यादा हो गई है। बुधवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों के दौरान 8909 नए मरीज पाए गए हैं और 217 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ देश में कोरोना के मामले बढ़कर 2 लाख 7 हजार 615 हो गए हैं। इनमें से अब तक 5815 लोगों की मौत हो चुकी है,जबकि 1 लाख 303 मरीज इलाज के बाद पूरी तरह से ठीक हुए हैं। 1 लाख 1 हजार 497 मरीजों का इलाज अभी भी जारी है।  

Corona in World: ब्राजील में एक दिन में 29 हजार नए केस, दुनियाभर में 64 लाख 85 हजार से ज्यादा संक्रमित

आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 79 नए मामले सामने आए हैं और 4 मौतें हुई हैं। कुल मामलों की संख्या अब 3279 हो गई है, मौतों का आंकड़ा 68 है।

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 47 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। संक्रमित पुलिसकर्मियों की कुल संख्या अब 2,556 हो गई है।

असम में मिले 111 नए मरीजों के साथ यहां कुल मामलों की संख्या 1672 हो गई है। इसमें से 337 स्वस्थ हुए हैं। चार की मौत हुई है। सक्रिय मामलों की संख्या 1328 है।

राजस्थान में 102 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में मामलों की कुल संख्या बढ़कर 9,475 हो गई है। सक्रिय मामलों की संख्या 2,766 है, मौतों का आंकड़ा 203 है।

सबसे प्रभावित 10 देशों में भारत 7वें स्थान पर
विश्व में कोरोना संक्रमण से प्रभावित हुए देशों की सूची में भारत 7वें स्थान पर है। इस सूची में भारत इटली से सिर्फ 25 हजार मामले पीछे है। भारत में मरीजों का रिकवरी रेट 48.31 प्रतिशत है, जबकि मृत्यु दर 2.8 प्रतिशत। देश के अन्य राज्यों की तुलना में सर्वाधिक कुल 72 हजार 300 मामलों के साथ महाराष्ट्र सबसे अधिक प्रभावित है। इसके बाद 24 हजार 586 मामलों के साथ तमिलनाडु और 22 हजार 132 मामलों के साथ दिल्ली का स्थान है।

- महाराष्ट्र में ही सबसे अधिक मौतें हुईं हैं। राज्य में महामारी के कारण 2 हजार 465 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद गुजरात, दिल्ली और मध्य प्रदेश में क्रमश: 1 हजार 92, 556 और 364 मौतें हुईं हैं।

- पांच हजार से अधिक मामलों की रिपोर्ट करने वाले राज्य मध्य प्रदेश (8 हजार 420), राजस्थान (9 हजार 373), उत्तर प्रदेश (8 हजार 361) और पश्चिम बंगाल (6 हजार168) शामिल हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा, भारत कोविड-19 महामारी के पीक केसेज (अधिक मामलों) से बहुत दूर है। आईसीएमआर (भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद) की अधिकारी निवेदिता गुप्ता ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, हम महामारी के पीक (शिखर) से बहुत दूर हैं। बीमारी पर अंकुश लगाने के हमारे निवारक उपाय बहुत प्रभावी हैं और हम अन्य देशों की तुलना में बेहतर स्थिति में हैं। हफ्ते भर में आपको डेटा देखने को मिलेगा। आईसीएमआर के अनुसार, भारत में अब तक 41 लाख 3 हजार 233 टेस्ट किए जा चुके हैं और अकेले पिछले 24 घंटों में 1 लाख 37 हजार 158 नमूनों की जांच की गई है।

Tags:    

Similar News