- पहले दिन इंग्लैंड 205 रन पर सिमटा, भारतीय टीम 181 रन से पीछे
- 6 दिन पहले भाजपा में शामिल हुए 88 साल के श्रीधरन CM कैंडिडेट होंगे, विधानसभा चुनाव लड़ेंगे
- अखिलेश यादव का बड़ा बयान, बोले- समाजवादी पार्टी की सरकार बनते ही हटाई जाएगी EVM
- ईज ऑफ लिविंग इंडेक्स: बेंगलुरु देश का सबसे अच्छा शहर, इंदौर 9वें नंबर पर
Corona in World: ब्राजील में एक दिन में 29 हजार नए केस, दुनियाभर में 64 लाख 70 हजार से ज्यादा संक्रमित
हाईलाइट
- ब्राजील में बीते 24 घंटे में मिले 29 हजार नए केस
- दुनियाभर में 64 लाख 70 हजार से ज्यादा संक्रमित
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पूरी दुनिया में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता जा रहा है। अब तक 64 लाख से ज्यादा लोग इस वैश्विक महामारी की चपेट में आ चुके हैं। हर दिन हजारों लोग जान गंवा रहे हैं। 'Worldometers' वेबसाइट के अनुसार बुधवार सुबह तक दुनियाभर में 64 लाख 70 हजार 032 कोरोना के मामले सामने आ चुके हैं। वायरस के कारण अब तक 3 लाख 82 हजार 840 लोगों की मौत हुई है जबकि 30 लाख 79 हजार 636 मरीज इलाज के बाद पूरी तरह ठीक हो चुके हैं।
अमेरिका में 18 लाख 81 हजार से ज्यादा मरीज
अमेरिका में अब तक कुल 18 लाख 81 हजार 205 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। 1 लाख 8 हजार 59 लोगों की मौत हुई है। 6 लाख 45 हजार 974 मरीज स्वस्थ हुए हैं।
ब्राजील में हालात बेकाबू
वहीं दुनिया के सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में दूसरे नंबर पर ब्राजील है। यहां वायरस ने विकराल रूप ले लिया है। ब्राजील में पिछले 24 घंटे में करीब 29 हजार केस सामने आए हैं, जबकि 1262 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ ब्राजील में कोरोना के कुल मामले 5 लाख 58 हजार से ज्यादा हो गए हैं। यहां अबतक 31 हजार से अधिक लोगों की मौत हुई है।
स्पेन में दो दिन से कोई नई मौत नहीं
स्पेन में लगातार दो दिन से कोरोना के चलते कोई नई मौत दर्ज नहीं हुई है। स्पेनिश मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ, कंज्यूमर अफेयर एंड सोशल वेलफेयर ने नवीनतम डेटा जारी कर इस बात की जानकारी दी है। देश में कोविड-19 संक्रमण के चलते अब तक 27 हजार 127 मौतें हुई हैं। सोमवार और रविवार को इस आंकड़े में कोई नई संख्या दर्ज नहीं की गई। पिछले सात दिनों में कुल 34 लोगों की मौत हुई है। हेल्थ मिनिस्ट्री ने पिछले 24 घंटों में दर्ज किए गए 71 मामलों से अधिक 137 नए संक्रमणों की सूचना दी। इस बढ़ी हुई संख्या के बाद से देश में महामारी से संक्रमित लोगों का आंकड़ा बढ़कर 2 लाख 39 हजार 932 हो गया है।
कोरोनावायरस : 10 सबसे ज्यादा प्रभावित देश
देश | संक्रमित | मौतें | स्वस्थ हुए |
अमेरिका | 18,81,205 | 108,059 | 6,45,974 |
ब्राजील | 5,58,237 | 31,309 | 2,40,627 |
रूस | 423,741 | 5,037 | 186,985 |
स्पेन | 2,87,012 | 27,127 | उपलब्ध नहीं |
ब्रिटेन | 2,77,985 | 39,369 | उपलब्ध नहीं |
इटली | 2,33,515 | 33,530 | 1,60,092 |
भारत | 2,07,191 | 5,829 | 100,285 |
फ्रांस | 1,89,220 | 28,940 | 68,812 |
जर्मनी | 1,84,091 | 8,674 | 166,400 |
पेरू | 1,74,884 | 4,767 | 69,257 |
कमेंट करें
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।