Donald Trump: ट्रंप के दावों को लेकर रूस ने दी तीखी प्रतिक्रिया, कहा- 'भारत रूस का एक भरोसेमंद...'

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 15 अक्टूबर को भारत को लेकर दावा किया था कि, भारत अब रूस से तेल नहीं खरीदेगा। इस मामले पर मॉस्को की प्रतिक्रिया सामने आई है। भारत में रूस के राजदूत डेनिस अलीपोव ने कहा है कि, भारत की अर्थव्यवस्था के लिए रूस के तेल की काफी जरूरत है। उन्होंने भारत को रूस के लिए बहुत ही फायदेमंद ओर भरोसेमंद बताया है। ट्रंप ने भारत से नाराज होकर ही उस पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया था और ये भी नहीं चाहते हैं कि भारत रूस से तेल खरीदे।
रूस के राजदूत ने क्या कहा?
रूस के राजदूत अलीपोव ने कहा है कि, भारत के कच्चे तेल के कुल इंपोर्ट का एक तिहाई हिस्सा रूस से ही आता है। हम भारत के लिए भी एक किफायती ऑप्शंस रहते हैं। रूस और भारत की रणनीतिक साझेदारी को दुनिया में स्थिरता लाने के तौर पर देखा जा रहा था। ये रिश्ता भरोसे पर ही टिके हैं और हम भारत के प्रमुख व्यापारिक साझेदार हैं और ऊर्जा क्षेत्र में भी भारत के सबसे भरोसेमंद पार्टनर हैं।
रूस ने ट्रंप को क्या कहा?
रूस ने डोनाल्ड ट्रंप को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि, ग्लोबल नॉर्थ अभी तक टैरिफ और कई तरह के प्रतिबंध लगाता आ रहा है। ये दिखाता है कि वे मल्टीपोलर दुनिया को स्वीकार करने से थोड़ा पीछे हट रहे हैं। ये वैश्विक शासन प्रणाली में सुधार में देरी कर सकता है। लेकिन ये सुधार बहुत ही ज्यादा अहम है।
यह भी पढ़े -तेलंगाना स्थानीय निकायों में पिछड़ा वर्ग को 42 प्रतिशत आरक्षण पर लगी रोक हटाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार
ट्रंप के दावों पर भारत का क्या है कहना?
ट्रंप के दावों पर भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा है कि, भारत तेल और गैस का एक अहम इंपोर्टर है। भारत अपने लोगों के हित को ध्यान में रखते हुए ही फैसला लेता है।
Created On :   16 Oct 2025 4:21 PM IST