India-US Trade Deal: अमेरिका-भारत ट्रेड डील वार्ता में आई तेजी, बताई जा रही ये अहम वजह

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अमेरिका ने भारत के निर्यात पर कुल 50 फीसदी टैरिफ लगाया है। इसके बाद से दोनों देशों के बीच रिश्तों में दरार आई हुई हैं। यही दरारें फिर से भरते हुए नजर आ रही है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की मौजूदी में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ कर रहे हैं। इसी बीच, दोनों देशों व्यापार समझौते पर वार्ता भी कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, इस वार्ता के सही दिशा में आगे बढ़ने के भी संकेत मिले हैं।
फायदेमंद वार्ता
समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि भारत ने इस वार्ता के लिए जिन अधिकारियों के अमेरिका भेजा हैं। वह यह खोजने का प्रयास कर रहे रहे कि क्या दोनों देशों के लिए फायदा हो सकता है। उन्होंने आगे कहा, "अमेरिका को भारत का निर्यात बढ़ा है और यह जारी रह सकता है। 45 फीसदी निर्यात अभी भी टैरिफ कवरेज से बाहर है।"
अमेरिका के साथ ट्रेड डील के लिए भारत एक डेलिगेशन इसी सप्ताह वहां जाएगा। ताकि वार्ता में तेजी आ सकें। पिछले महीने वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के नेतृत्व में एक डेलिगेशन न्यूयॉर्क गया था। जिसके बाद दोनों पक्षों में एक पारस्परिक रुप से फायदेमंद वार्ता हुई थी।
इस वजह से अमेरिका को ट्रेड डील पर लेना पड़ा फैसला
ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इंस्टीट्यूट (GTRI) की रिपोर्ट से संकेत मिले है कि वॉशिंगटन नई दिल्ली के साथ मिलकर द्विपक्षीय समझौते के लिए आगे बढ़ने में रुचि दिखा रहा है। उसमें आगे बताया गया है कि यह तब हुआ जब चीन ने अपने रेयर अर्थ मिनरल्स पर नए नियम लागू कर दिए हैं। इसके बाद अमेरिका ने चीन पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाया है। इस वजह से अमेरिका ने अपनी रणनीति पर पुनर्विचार करते हुए मजबूरन, उसे यह फैसला लेना पड़ा।
बता दें कि वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल कल यानी गुरुवार (16 अक्टूबर, 2025) को अमेरिका पहुंचेंगे, जहां पर वे व्यापार वार्ता में सरीक होंगे। इस व्यापार वार्ता में भारत ने अमेरिका से ऊर्जा आयात बढ़ाने पर चर्चा की जाएगी।
Created On :   15 Oct 2025 10:41 PM IST