Floods in Thailand: थाईलैंड में भारी बारिश ने मचाई तबाही, बाढ़ का पानी कम होने पर दिखा भयावह मंजर, 145 की मौत, 36 लाख प्रभावित

डिजिटल डेस्क, बैंकॉक। थाईलैंड में भारी बारिश का दौर जारी है। इस बीच दक्षिणी थाईलैंड में भीषण बाढ़ देखने को मिली थी, जिसमें मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 145 तक पहुंच गया है। जबकि 12 लाख परिवार के 36 लाख से ज्यादा प्रभावित बताए जा रहे हैं। यह आंकड़ा हो भी बढ़ सकता है क्योंकि कि बाढ़ का पानी जैसे-जैसे कम होते जा रहा है, भयावह मंजर देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को अधिकारियों ने जानकारी दी और बताया कि विनाश के भयावह तस्वीरें देखने को मिल रही है। देश के आपदा रोकथाम और प्रबंधन विभाग ने यह जानकारी दी है।
इस प्रांत सबसे ज्यादा मौतें
देश की राजधानी बैंकॉक में सरकारी प्रवक्ता सिरिपोंग अंगकासाकुल्कियात ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि बाढ़ से आठ प्रांतों को काफी नुकसान हुआ है। इन्हीं जगहों से 145 लोगों की जान गई हैं और सोंगखला प्रांत में भारी तबाही मची है। यहां पर अकेले 110 से ज्यादा लोगों की मृत्यु हुई हैं। उन्होंने आगे कहा कि बाढ़ का पानी कम होने लगा है, जिस वजह से तलाशी और बचाव अभियान में कोई परेशानी नहीं हो रही है।
रेस्क्यू ऑपरेशन में आई गति
समाचार एजेंसी एपी ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि सोंगखला प्रांत में बाढ़ का पानी घट रहा है, इससे मृतकों की संख्या में भी तेजी से बढ़तरी हो रही है और रेस्क्यू टीमों को प्रभावित आवासीय क्षेत्रों तक पहुंचने में मशक्कत नहीं करनी पड़ रही है। ये इलाके पहले पानी में पूरी तरह से डूब गए थे। दक्षिणी थाईलैंड के सबसे बड़े शहर Hat Yai में सबसे ज्यादा मरने वालों की संख्या दर्ज की गई हैं।
आपदा विभाग ने शुक्रवार सुबह जानकारी दी है कि ज्यादातर प्रभावित इलाकों में पानी कम हो गया है, लेकिन अभी भी कुछ क्षेत्रों में पानी का स्तर बढ़ा हुआ है। मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण में बरसात कम हुई, लेकिन कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी है।
क्या-क्या हुआ नुकसान
बाढ़ के पानी से दक्षिणी थाईलैंड में अधिक अव्यवस्थाएं पैदा हो गई है। जहां पर हजारों की संख्या में लोग फंसे हुए है, सड़कों पर यातायात थम गया और छोटी-उच्ची इमारतें और गाड़ियां पानी में डूब गई हैं।
Created On :   28 Nov 2025 5:58 PM IST













