Russia Ukraine War: पुतिन का आया बड़ा बयान सामने, यूरोप पर नहीं करेंगे हमला, यूरोपीय नेताओं को लेकर कही ये बात

पुतिन का आया बड़ा बयान सामने, यूरोप पर नहीं करेंगे हमला, यूरोपीय नेताओं को लेकर कही ये बात
यूरोप भी रूस पर लगातार युद्धविराम का दबाव डाल रहा है। इस मुद्दे पर यूरोप और रूस के संबंध भी नीचे गिरते जा रहे है।

डिजिटल डेस्क, मास्को। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पूरी कोशिश में लगे है कि रूस और यूक्रेन जंग थम जाए। इसको लेकर यूरोप भी रूस पर लगातार युद्धविराम का दबाव डाल रहा है। इस मुद्दे पर यूरोप और रूस के संबंध भी नीचे गिरते जा रहे है। इस बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का बड़ा बयान सामने आया है। उनका कहना है कि यूरोप पर हमला करने की उनकी कोई मंशा नहीं है। यह बात वे पेपर पर भी लिखने को तैयार है।

हथियार बनाने वाली कंपनियों की जी-हजूरी

पुतिन ने किर्गिस्तान पहुंचे थे, जहां पर उन्होंने कहा कि यूरोपीय नेता अपनी जनता के लिए एक वहम खड़ा करना चाह रहे हों। या फिर हथियार निर्मित करने वाली कंपनियों की जी-हजूरी करने में लगे होंगे। लेकिन हमारे लिए यह बकवास की बात है। पुतिन ने आगे कहा कि अगर यूरोप पर हमले की बात सोच रहे है तो वह कभी भी नहीं करेंगे। इसकी गारंटी वह पेपर पर लिखकर भी दे सकते है। उन्होंने आगे कहा कि वह यूरोप नहीं बल्कि नाटो पर भी हमला नहीं करने वाले हैं।

इस वजह से पुतिन ने दिया यह बयान

गौरतलब है कि एक मीडियाकर्मी ने पुतिन से ट्रंप के 28 प्वॉइंट पीस प्लान का सवाल किया था, इस प्लान में रूस से नो अटैक नो यूरोप की लिखित गारंटी की मांग की गई है। पुतिन ने इस गारंटी को हास्यास्पद बताया है और कहा कि रूस की यूरोप पर हमला करने की कोई प्लानिंग नहीं है। यह बात पूरी तरह से झूठ है। हम कभी भी यूरोप के खिलाफ आक्रामक प्लानिंग की कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। यह बात उन धोखेबाजों के जरिए फैलाई गई, जो जनता को डराने का काम कर रहे हैं। इससे हथियार उद्योग को लाभ पहुंच सकता है।

Created On :   28 Nov 2025 12:38 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story