India Pakistan Relation: पाकिस्तान ने राम मंदिर के ध्यजारोहण को लेकर की टिप्पणी, भारत ने दिया करारा जबाव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अयोध्य स्थित राम मंदिर के ध्यजारोहण समारोह का बीते दिन कार्यक्रम हुआ था, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए थे। इस अवसर पर पाकिस्तान ने टिप्पणी की थी, जिसका करारा जवाब भारतीय विदेश मंत्रालय ने दिया है। मंत्रालय ने कहा कि हम पाकिस्तानी के बयान का अवमानना के साथ स्वीकार करते हैं, जिसका वह हकदार है।
मंत्रालय ने उन सभी रिपोर्ट को खारिज कर दिया और कहा कि उसके पास अल्पसंख्यकों को दामन में दाग का रिकॉर्ड है। वह दूसरो को उपदेश देने का अधिकार नहीं रखता है। वे अपने खोखले उपदेश देने के बयाज अपने भीतर झांक कर देखे कि उसने मानवाधिकारों को खराब किया है, उस पर अपना ध्यान केंद्रित करें।
मंत्रालय ने चीन के संबंधों के लेकर कही ये बात
इसके साथ ही मंत्रालय ने चीन की ओर से अरुणाचल प्रदेश को लेकर दिए गए बयान को खारिज किया कर दिया है और कहा कि चीन ने हमारे लोगों को कदम उठाए थे। इससे दोनों देशों के संबंध में कोई मददगार नहीं साबित हुआ है। अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न अंग है। इस मामले की हकीकत में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। इसकी पूरी जानकारी चीन के पास है। उसने आगे कहा कि दोनों देशों को सीमा पर शांति बनाए रखना बहुत जरूरी है। इस संबंध में दोनों देशों की राय एक रही है। और साल 2024 से दोनों के रिश्तें स्थिर बने हुए हैं।
यह भी पढ़े -ट्रंप ने इस बार किया चौंकाने वाला दावा, कहा- ये चार देश कर रहे चोरी-चुपके न्यूक्लियर टेस्ट
भारतीय महिला ने चीन पर लगाए ये आरोप
गौरतलब है कि अरुणाचल प्रदेश की निवासी पेमा वांग थोंगडोक ने चीन पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसने 21 नवंबर को लंदन से जापान की यात्रा की। इस दौरान जिस विमान में सफर कर रही थी वह शंघाई में 3 घंटे के ट्रांजिट के लिए रुक गया। इस दौरान चीनी इमिग्रेशन अधिकारियों ने उस महिला को 18 घंटे तक हिरासत में रखा। और उनके भारतीय पासपोर्ट को भी मानने से मना कर दिया था।
भारतीय महिला को चीनी अधिकारियों ने बताया कि उनका जन्म स्थाल अरुणाचल प्रदेश चीन के भाग वाले का है, इस वजह से उनका पासपोर्ट भारत का वैध नहीं है। महिला ने दावा किया कि पूछताछ के दौरान कई असहज करने वाले सवाल किए गए। और बिना कारण ही उसे रोक दिया गया था।
Created On :   26 Nov 2025 9:33 PM IST














