Earthquake News: एक बार फिर इन दो देशों में आए भूकंप के झटके, अधिकारियों ने दी ये जानकारी

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अमेरिका के राज्य अलास्का में गुरुवार को एक बार फिर से धरती हिलने की खबर सामने आई है। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने एक रिपोर्ट में बताया कि गुरुवार को 05.11 बजे GMT पर अलास्का के सुसिटना क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह 14 किलोमीटर पश्चिम में 6.0 तीव्रता का बताया गया है। रिपोर्ट में आगे जिक्र किया गया कि धरती हिलने का केंद्र जमीन की सतह से 80.4 किमी की गहराई का था। यह शुरुआत में लोकेशन 61.57 डिग्री उत्तरी अक्षांश थीं। इसके बाद यह लोकेशन 150.78 डिग्री पश्चिमी देशांतर बन गई थी।
यह भी पढ़े -6.4 रिक्टर की तीव्रता के भूकंप से कांपी इंडोनेशिया की जमीन, सुमात्रा में आई बाढ़, भूस्खलन से 23 लोगों की मौत
इंडोनेशिया में भूकंप का कहर जारी
दूसरी तरफ, इंडोनेशिया में भी भूकंप का कहर जारी है। वहां पर एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.2 मापी गई है। फिलहाल राहत की खबर यह रही कि यहां पर सुनामी की चेतावनी नहीं जारी की गई हैं।
चीन की समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) के हवाले से लिखा कि इंडोनेशिया के उत्तरी सुमात्रा के पश्चिमी तट पर गुरुवार को भूंकप के झटके महसूस किए। जिसकी तीव्रता 6.2 की रही है। इसका शुरुआती सेंटर 2.68 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 95.96 डिग्री पूर्वी देशांतर रहा है। इसकी गहराई 10 किलोमीटर दर्द की गई।
प्रकृति आपदा का कहर
भूकंप के अलावा इंडोनेशिया के उत्तरी सुमात्रा प्रांत स्थित कई क्षेत्रों और शहरों में अचनाक बाढ़ और लैंडस्लाइड की घटना हुई थी। जिसमें मरने वालो का आंकड़ा बढ़कर 29 पर पहुंच गई हैं।
डिजास्टर मैनेटमेंट के अधिकारियों ने बताया कि इन आपदाओं की वजह से 400 से ज्यादा घर, कई पुल और कई सार्वजनिक ढ़ांचे नष्ट हो गए हैं। वहीं, 7,000 से अधिक लोग अपना घर छोड़कर सुरक्षित स्थान पर पहुंच गए हैं।
Created On :   28 Nov 2025 1:09 AM IST












