China Train Collision: चीन में हुआ दर्दनाक रेल हादसा, 11 कर्मचारियों की गई जान, कई गंभीर रूप से जख्मी

चीन में हुआ दर्दनाक रेल हादसा, 11 कर्मचारियों की गई जान, कई गंभीर रूप से जख्मी
आज तड़के मुन्ना प्रांत की राजधानी कुनमिंग स्थित लुओयांगझोन स्टेशन के एक घुमावदार ट्रैक से ट्रेन गुजर रही थी। वहां पर मौजूद कर्मचारी टेस्टिंग कर रहे थे।

डिजिटल डेस्क, बीजिंग। चीन में गुरुवार को बड़ा रेल हादसा हो गया है। जानकारी मिली है कि इस दर्दनाक हादसे में 11 लोगों की जान चली गई, जबकि दो बुरी तरह से जख्मी बताए जा रहे हैं। यह घटना देश के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र की बताई जा रही है। आज तड़के युन्ना प्रांत की राजधानी कुनमिंग स्थित लुओयांगझोन स्टेशन के एक घुमावदार ट्रैक से ट्रेन गुजर रही थी। वहां पर मौजूद कर्मचारी टेस्टिंग कर रहे थे। इस दौरान उसकी चपेट में कर्मचारी आ गए थे।

ऐसे हुआ हादसा?

वहां की स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स ने अपनी खबर में लिखा है कि ट्रैक पर कर्मचारी भूकंपीय उपकरणों की टेस्टिंग कर रहे थे। इस दौरान ट्रेन गुजर रही थी। वह ट्रैक घुमावदार होने की वजह से ट्रेन मुड़ी तो कर्मचारियों को टक्कर लग गई। घटना इतनी तेज हुई कि मौके पर ही कई कर्मचारियों की जान चली गई। जबकि अन्य कई घायल हो गए थे।

आपातकालीन सिस्टम किया सक्रिय

इस दुर्घटना के बाद रेलवे प्रशासन ने तुरंत ही आपातकालीन सिस्टम सक्रिय किया। इसके बाद स्थानीय प्रशासन और मेडिकल टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। और सभी घायलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। अधिकारियों ने बताया कि सभी घायलों को उपचार चल रहा है और उनकी स्थिति को मॉनिटर किया जा रहा है।

सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, हादसे के पीछे के कारणों की पड़ताल शुरू कर दी गई है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि यह गलती मानवीय या तकनीकी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, स्टेशन पर रेल परिचालन अब स्थिति सामान्य बनी हुई है। सेवाएं दोबारा से संचालित कर दी गई हैं।

चीन कर रहा ये दावा

चीन अपने आप को दुनिया का सबसे बड़ा रेल नेटवर्क होने का दावा करता है। उसका रेल ट्रैक 160,000 किलोमीटर से ज्यादा का क्षेत्र है। हालांकि, हाल के सालों में चीन में कई विनाशकारी रेल हादसे हुए हैं। लेकिन हाल के दशकों में घातक घटनाएं कम देखने को मिली है। साल 2011 में इसी प्रांत में एक दुर्घटना हुई थी, जिसमें 40 नागरिकों की जान चली गई थी, जबकि 200 जख्मी हो गए थे।

Created On :   27 Nov 2025 5:45 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story