Coronavirus india: भारत में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 7 हजार के पार, 239 लोगों की मौत

Coronavirus india: भारत में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 7 हजार के पार, 239 लोगों की मौत

Bhaskar Hindi
Update: 2020-04-10 04:09 GMT
Coronavirus india: भारत में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 7 हजार के पार, 239 लोगों की मौत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन के वुहान शहर से पूरी दुनिया में फैली कोरोनावायरस महामारी भारत में तेजी से बढ़ती जा रही है। हर दिन भारत में कोविड-19 से संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। आज (शनिवार) केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की अधिकारिक वेबसाइट (https://www.mohfw.gov.in/) द्वारा सुबह 11 बजे तक जारी किए गए आंकड़ो के मुताबिक अबतक कुल 7447 लोग कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। जिनमें 239 लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई है। वहीं 6565 मरीज देश के अलग-अलग अस्पतालों में अपना इलाज करवा रहे हैं। वहीं 642 लोग स्वास्थ होकर अपने घर लौट गए हैं। 

बता दें कि आज (शुक्रवार) रात 9 बजे तक केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की अधिकारिक वेबसाइट (https://www.mohfw.gov.in/) पर जारी आंकड़ों के मुताबिक भारत में 6412 मरीज करोनो पॉजिटिव थे। जबकि 199 लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई। बीते 24 घंटों में देश में 40 लोगों ने अपनी जान गंवाई है।

भारत में कल 16 हजार लोगों का हुआ कोविड-19 टेस्ट
आज (शुक्रवार) स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रेस कांफ्रेंस में स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा, हमने कल (गुरुवार), हमने 16,002 टेस्ट किए जिनमें से केवल 0.2% मामले पॉजिटिव पाए गए हैं। अभी तक 503 लोग ठीक हो चुके हैं, कल से आज तक 678 नए मामले सामने आए हैं, देशभर में कुल मामले 6412 हो चुके हैं। अभी तक 199 मौत हुई हैं जिसमें से 33 मौत पिछले एक दिन में हुई हैं। लव अग्रवाल ने कहा, हमारी घरेलू आवश्यकता एक करोड़ हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वाइन गोलियों की है, जबकि हमारे पास 3.28 करोड़ हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वाइन टैबलेट अभी उपलब्ध हैं।

वहीं गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने कहा, गृह मंत्रालय ने आज राज्य सरकारों को पत्र लिखते हुए कहा कि लॉकडाउन का इंफोर्समेंट सूचारू रूप से करें विशेषकर आने वाले त्योहारों को ध्यान में रखते हुए करें। कल गृह मंत्री ने सीमा सुरक्षा अधिकारियों के साथ भारत-पाकिस्तान और भारत-बांग्लादेश सीमाओं की सुरक्षा को लेकर समीक्षा बैठक की। उन्होंने आदेश दिया कि बॉर्डर पर सतर्कताऔर भी बढ़ा दी जाए खासकर उन क्षेत्रों में जहां फेंसिंग नहीं है, कोई भी क्रॉस बॉर्डर मूवमेंट नहीं होने दिया जाए है। 

मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में तीन लोगों की मौत
मध्य प्रदेश के इंदौर में तीन लोगों की मौत हो गई है। अब तक यहां 26 लोग दम तोड़ चुके हैं। वहीं, सुबह 9 बजे तक भारत में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 199 है। वहीं भोपाल में 95 मरीज पॉजिटिव हैं।

राजस्थान में 26 नए मामले सामने आए 
राजस्थान में कोरोनावायरस के 26 नए केस आए हैं। इसमें बंसवाड़ा में 12, जैसलमेर में 8, झलवाड़ में 3, अलवर-भरतपुर-कोटा में एक-एक सामने आए हैं। अब पूरे प्रदेश में मरीजों की संख्या 489 हो गई है।

उत्तर प्रदेश में पांच नए मामले सामने आए
उत्तर प्रदेश में कोरोना मरीजों के पांच नए केस सामने आए है। प्रदेस में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 415 हो गई है। शुक्रवार को आगरा में पांच नए केस सामने आए हैं। इनका जमात कनेक्शन है। 

गुजरात में 21 नए केस
गुजरात में कोरोना के 21 नए मामले सामने आए हैं। यह सभी मामले वडोदरा से आए हैं। अकेले वडोदरा के अक गांव नगरवाडा में 20 मामले सामने आए हैं। अब वडोदरा में कोरोना मरीजों की संख्या 39 हो गई है। 

बिहार में संक्रमितों का आंकड़ा 60 पर पहुंचा 
बिहार में वैश्विक बीमारी कोरोना के वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या में लगातार वृद्घि हो रही है। शुक्रवार को सीवान के दो और लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया, जिससे राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 60 तक पहुंच गई। राज्य में इस महामारी से अब तक एक व्यक्ति की मौत हुई है। वह व्यक्ति मुंगेर का रहने वाला था और कतर से लौटा था। पटना एम्स में इलाज के दौरान उसकी मौत हुई थी। बिहार स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि शुक्रवार को सीवान के दो लोगों के कोरोना वायरस संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसमें एक 10 साल की लड़की और 28 साल का युवक शामिल है। उन्होंने कहा कि ये दोनों भी उसी परिवार के सदस्य हैं, जो ओमान से आए कोरोना संक्रमित के सपंर्क में आए थे।

 

शुक्रवार शाम 5 बजे तक स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए आंकड़े

क्रं. राज्य/केन्द्रशासित प्रदेश संक्रमित मरीज  स्वस्थ मरीज मौत
1 आंध्रप्रदेश 348 6 4
2 अंदमान और निकोबार द्वीपसमूह 11 0 0
3 अरुणाचल प्रदेश 1 0 0
4 असम 29 0 0
5 बिहार 39 0 1
6 चंडीगढ़ 18 7 0
7 छत्तीसगढ़ 10 9 0
8 दिल्ली 720 25 12
9 गोवा 7 0 0
10 गुजरात 241 26 17
11 हरियाणा 169 29 3
12 हिमाचल प्रदेश 18 2 1
13 जम्मू-कश्मीर 158 4 4
14 झारखंड 13 0 1
15 कर्नाटक 181 28 5
16 केरल 357 96 2
17 लद्दाख 15 10 0
18 मध्यप्रदेश 259 0 16
19 महाराष्ट्र 1364 125 97
20 मणिपुर 2 1 0
21 मिजोरम 1 0 0
22 ओडिशा 44 2 1
23 पुडुचेरी 5 1 0
24 पंजाब 101 4 8
25 राजस्थान 463 21 3
26 तमिलनाडु 834 21 8
27 तेलंगाना 442 35 7
28 त्रिपुरा 1 0 0
29 उत्तराखंड 35 5 0
30 उत्तरप्रदेश 410 31 4
31 पश्चिम बंगाल 116 16 5
कुल मामले 31 6412* 504 199

 

Tags:    

Similar News