बीते 24 घंटे में मिले 26 हजार नए केस, 29 हजार रिकवर हुए, 276 मरीजों की मौत

भारत में कोरोना बीते 24 घंटे में मिले 26 हजार नए केस, 29 हजार रिकवर हुए, 276 मरीजों की मौत

Bhaskar Hindi
Update: 2021-09-27 04:05 GMT
बीते 24 घंटे में मिले 26 हजार नए केस, 29 हजार रिकवर हुए, 276 मरीजों की मौत
हाईलाइट
  • 24 घंटे में 26 हजार 996 लोग कोरोना पॉजिटिव
  • 24 घंटे में 29 हजार 621 कोरोना मरीज रिकवर हुए

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर का असर अभी कम नहीं हुआ है। covid19india.org वेबसाइट के मुताबिक देश के भीतर बीते 24 घंटे में 26 हजार 996 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। इस दौरान, 29 हजार 621 मरीज रिकवर हुए हैं। वहीं, 276 मरीजों की मौत हुई है। अकेले केरल राज्य में 15 हजार 951 नए केस पाए गए हैं। इस दौरान केरल में 165 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई।

देश में अब तक 3 करोड़ 36 लाख 78 हजार 243 लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। वहीं, 3 करोड़ 29 लाख 24 हजार 420 मरीज रिकवर किए जा चुके हैं। देश में कोरोना से 4 लाख 47 हजार 225 लोगों की जान जा चुकी है। फिलहाल, देश की अलग-अलग अस्पतालों में 2 लाख 93 हजार 580 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। देश में अब तक 86 करोड़ 1 लाख 59 हजार 11 लोगों को वैक्सीन का डोज दिया जा चुका है। वहीं, बीते 24 घंटे में 4 लाख 47 हजार 225 लोगों को वैक्सीन दी गई है। ये आंकड़े सोमवार सुबह 10 बजे तक के हैं। 

भारत में कोरोना वायरस की स्थिति 

  • 24 घंटे में कोरोना के नए केस - 26,996
  • 24 घंटे में रिकवर हुए मरीज - 29,621
  • 24 घंटे में कोरोना से हुई मौत - 276
  • 24 घंटे में हुआ वैक्सीनेशन - 38,18,362
  • देश में अब तक कोरोना से संक्रमित हुए लोग - 3,36,78,243
  • देश में अब तक कोरोना से रिकवर हुए मरीज - 3,29,24,420
  • देश में अब तक कोरोना से हुई मौतें - 4,47,225
  • देश में अब तक हुआ वैक्सीनेशन - 86,01,59,011
Tags:    

Similar News