Delhi Assembly Election: भाजपा ने जारी किया घोषणा पत्र, जानें जनता से क्या-क्या वादे किए

Delhi Assembly Election: भाजपा ने जारी किया घोषणा पत्र, जानें जनता से क्या-क्या वादे किए

Bhaskar Hindi
Update: 2020-01-31 10:42 GMT
Delhi Assembly Election: भाजपा ने जारी किया घोषणा पत्र, जानें जनता से क्या-क्या वादे किए
हाईलाइट
  • गडकरी की अगुवाई में संकल्प पत्र के नाम से जारी हुआ घोषणा पत्र
  • दिल्ली के लिए बीजेपी ने जारी किया घोषणा पत्र

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय ​जनता पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र "संकल्प पत्र" के नाम से जारी कर दिया है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री व चुनाव प्रभारी प्रकाश जावडेकर, नितिन गडकरी, डॉ. हर्षवर्धन, भाजपा उपाध्यक्ष व दिल्ली के प्रभारी श्याम जाजू, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी, चुनाव प्रबंधन कमेटी के संयोजक एवं राष्ट्रीय मंत्री तरुण चुघ की मौजूद रहे।

चंद चीजें फ्री में बांटकर कोई दिल्ली की तकदीर नहीं बदल सकता: गडकरी
इस मौके पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि दिल्ली देश का हृदय है और ये एक ऐसा शहर है जो सभी हिन्दुस्तानियों के लिए अभिमान का विषय है। पुराने इतिहास से लेकर पूरे देश का इतिहास दिल्ली से जुड़ा हुआ है और भाजपा का इतिहास भी दिल्ली से ही जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की तस्वीर और तकदीर को कोई चंद चीजें फ्री में बांटकर नहीं बदल सकता। दिल्ली का भविष्य बनाने के लिए दूरगामी प्लानिंग लगेगी और वह सोच व विजन भाजपा ने बताई है। 

हम देश का भविष्य बदलना चाहते हैं: गडकरी
गडकरी ने कहा कि हम गांव, गरीब, मजदूर, किसान और देश का भविष्य बदलना चाहते हैं और इसी बात पर भारत सरकार कार्य कर रही है। गडकरी ने आगे कहा कि विश्व के सबसे बड़े दिल्ली-मुंबई हाइवे पर हमने कार्य शुरू कर दिया है। इस पर 1 लाख 3 हजार करोड़ रुपए का खर्च आएगा और आज से तीन साल के अंदर मात्र 12 घंटे में दिल्ली की जनता अपनी गाड़ी से मुंबई पहुच जाएगी।

बीजेपी के संकल्प पत्र में किए गए बड़े वादे...

दिल्ली की जीवनधारा यमुना- यमुना नदी के धार्मिक महत्व को अधिक उजागर करने के लिए प्रतिवर्ष बड़े पैमाने पर ‘यमुना महोत्सव’ मनाया जाएगा।

ऊर्जा और अक्षय ऊर्जा से प्रकाशमान दिल्ली- घरों, कॉलोनियों और कारखानों में सौर पैनल के उपयोग को प्रोत्साहित किया जाएगा।

महिलाओं का सम्मान- आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की पहली 2 लड़कियों को उनके 21 साल के होने पर 2 लाख रुपए का लाभ मिलेगा।

ग्रामीण और कृषि विकास पर ध्यान- कुम्हार, नाई, लोहार आदि जैसे कारीगरों/व्यवसायिकों के लिए आसन और सस्ते ऋण की व्यवस्था।

2022 तक सबको आवास-

ग्रामीण और कृषि विकास पर ध्यान- दिल्ली के किसानों को 6,000 रुपए की सम्मान निधि सीधे उनके खाते में दी जाएगी।

1984 के दंगा पीड़ितों को न्याय-

जल जीवन का संकल्प- दिल्ली को पूरी तरह टैंकर मुक्त बनाकर साल 2024 तक हर घर नल से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा।

आधुनिक सुविधाएं और मालिकाना हक- अनधिकृत कॉलोनियों में रहने वाले 40 लाख निवासियों को मालिकाना हक देने के बाद इन कॉलोनियों के समुचित विकास के लिए ‘कॉलोनीज डेवलपमेंट बोर्ड’ का गठन किया जाएगा।

महिला सुरक्षा पर केंद्रित ‘रानी लक्ष्मीबाई महिला सुरक्षा’ योजना की शुरुआत की जाएगी।

सरकारी कर्मचारी के हितों की रक्षा- दिल्ली के अस्पतालों, सरकारी स्कूलों और अन्य सभी सरकारी निकायों एवं संस्थानों में कार्यरत अनुबंध कर्मचारियों को 58 वर्ष तक कार्य करते रहने की जॉब गारंटी मिलेगी।

प्रभावी सार्वजनिक वितरण प्रणाली-

व्यापार एवं उद्योग को प्रोत्साहन- व्यापारियों और छोटे कारोबारियों के कल्याण के लिए हम व्यापार बोर्ड का गठन करेंगे।

सभी वर्गों का लक्षित कल्याण- रेडी-पटरी वालों को नियमित करने के लिए तुरंत सर्वे किया जाएगा और जीवन बीमा भी दिया जाएगा।

व्यापार एवं उद्योग को प्रोत्साहन- 10 लाख व्यापारियों के दुकानों-दफ्तरों को लीज-होल्ड से फ्री होल्ड कराने का कार्य युद्ध-स्तर पर किया जाएगा।

प्रभावी सुशासन से विकास- हम दिल्ली में भ्रष्टाचार-मुक्त सरकार देने के लिए प्रतिबद्ध हैं और इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाएंगे।

स्वच्छ, स्वस्थ, सुंदर दिल्ली- हम दिल्लीवासियों को कचरे के ढेरों से पूरी तरह से मुक्ति दिलाएंगे।

आधुनिक सुविधाएं और मालिकाना हक- हम सभी पुनर्वास कॉलोनियों के निवासियों को मालिकाना हक देकर उनकी संपत्ति को फ्री होल्ड करने का काम करेंगे।

इंफ्रास्ट्रक्चर से ईज ऑफ लिविंग- दिल्ली में बिजली की लटकती तारों को भूमिगत करने का काम तेजी और प्राथमिकता से होगा।

इंफ्रास्ट्रक्चर से ईज ऑफ लिविंग- आगामी वर्षों में दिल्ली के घरों में पाइप से रसोई गैस की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।

युवा ऊर्जा का विकास- हम अपने पांच वर्ष के कार्यकाल में कम से कम 10 लाख बेरोजगारों को रोजगार देंगे।

 

 

 

 

 

 

 

Tags:    

Similar News