दिल्ली में एक्यूआई 83 पर शहरवासियों को नसीब हुई शुद्ध हवा

दिल्ली में एक्यूआई 83 पर शहरवासियों को नसीब हुई शुद्ध हवा

Bhaskar Hindi
Update: 2018-06-30 08:14 GMT
हाईलाइट
  • मानसून देश की राजधानी दिल्ली के लिए राहत लेकर पहुंचा है।
  • शहर के लोगों को अगस्त और सितंबर 2017 के बाद इस हफ्ते साफ और शुद्ध हवा में सांस लेने का मौका मिला।
  • देश में तय समय से दो सप्ताह पहले ही मानसून पहुंच गया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली : देश में तय समय से दो सप्ताह पहले ही मानसून पहुंच गया है। जिससे के चलते देश केअनेक हिस्सों में बारिश हो रही है। जल्दी आने के साथ यह मानसून देश की राजधानी दिल्ली के लिए राहत लेकर पहुंचा है। मानसून से दिल्ली में हुई पहली बारिश से यहां का मौसम सुहावना हो गया है। शहर के लोगों को अगस्त और सितंबर 2017 के बाद इस हफ्ते साफ और शुद्ध हवा में सांस लेने का मौका मिला। शुक्रवार को लोगों को यहां मौसम का लुत्फ लेते देखा गया है। 

 


केंद्रीय प्रदुषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों के मुताबिक मानसूनी बारिश और हवा ने शहर की वायु की गुणवत्ता को संतोषजनक स्तर पर पहुंचाया है। दक्षिण-पश्चिमी मानसून के चलते सोमवार को हल्की बारिश हुई। कल भारी बारिश दर्ज की गयी। दिल्ली वासियों ने आखिरी दफा इस तरह की शुद्ध हवा में पिछले साल अगस्त में सांस ली थी।
 

 

केंद्र सरकार द्वारा संचालित ‘सफर’ के वैज्ञानिक गुफरान बेग ने बताया कि आज और आने वाले कुछ दिनों में वायु की गुणवत्ता में सुधार आयेगा। मानसूनी हवाओं ने धूल भरी हवा को स्वच्छ किया है और इसके चलते ही वायु की गुणवत्ता संतोषजनक स्तर पर पहुंच गयी है।

 

 

केंद्रीय प्रदुषण नियंत्रण बोर्ड के आंकडों के अनुसार राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 83 पर पहुंच गया जो ‘ संतोषजनक ’ है। यह बुधवार को मानसून पूर्व बारिश के बाद इस स्तर पर पहुंचा। वायु गुणवत्ता सूचकांक 0-50 के बीच होने पर ‘ बेहतर ’, 51-100 के बीच ‘ संतोषजनक ’, 101-200 के बीच ‘ औसत ’, 201-300 के बीच ‘ खराब ’, 300-400 के बीच ‘ बहुत खराब ’ और 401-500 के बीच ‘ गंभीर ’ माना जाता है।

 

 

 

Similar News