झारखंड में दुर्गा पूजा की मिली अनुमति

झारखंड में दुर्गा पूजा की मिली अनुमति

IANS News
Update: 2020-10-02 16:31 GMT
झारखंड में दुर्गा पूजा की मिली अनुमति
हाईलाइट
  • झारखंड में दुर्गा पूजा की मिली अनुमति

रांची, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। झारखंड में राज्य सरकार ने 8 अक्टूबर से सभी धार्मिक स्थलों को फिर से खोलने की घोषणा की है और सार्वजनिक उत्सव दुर्गा पूजा के आयोजन को भी हरी झंडी दिखा दी है।

सरकार के इस फैसले से राज्य में लोगों ने राहत की सांस ली है।

झारखंड सरकार ने जारी एक बयान में कहा, मौजूदा समय में महामारी की स्थिति पर गौर फरमाने के बाद राज्य में दुर्गा पूजा को मनाए जाने की अनुमति देने का फैसला लिया गया है। इस दौरान भीड़ के एकत्रित होने की दिशा में गौर फरमाए जाने की बात कही गई है, जिससे वायरस के फैलने के आसार हैं इसलिए राज्य में इस समय के कंटेनमेंट जोन पर प्रतिबंध लगाए रखने की समयसीमा को 31 अक्टूबर तक बढ़ा दिया गया।

बयान में कहा गया कि कंटेनमेंट जोन के बाहर धार्मिक स्थलों को 8 अक्टूबर से खोलने की इजाजत दी जा रही है। इसके लिए भी कुछ नियम होंगे, जिन्हें अलग से जारी किए जाएंगे।

एएसएन/जेएनएस

Tags:    

Similar News