प्रसिद्ध माइंड रीडर सुहानी शाह ने किया धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की 'ट्रिक' का खुलासा! बताया लोगों के मन की बात जान लेने का तरीका

बागेश्वर धाम विवाद प्रसिद्ध माइंड रीडर सुहानी शाह ने किया धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की 'ट्रिक' का खुलासा! बताया लोगों के मन की बात जान लेने का तरीका

bhaskar user3
Update: 2023-01-23 08:58 GMT
प्रसिद्ध माइंड रीडर सुहानी शाह ने किया धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की 'ट्रिक' का खुलासा! बताया लोगों के मन की बात जान लेने का तरीका
हाईलाइट
  • अंधविश्वास में ना पड़े लोग - सुहानी शाह

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। टीवी चैनल में इनका ही नाम छाया हुआ है। बहस चल रही है कि क्या वाकई धीरेंद्र शास्त्री चमत्कार कर रहे हैं? दरबार में आए लोगों के मन की बात जान लेते हैं। लेकिन इसी बीच जादूगर और माइंड रीडर के तौर पर प्रसिद्ध सुहानी शाह ने बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। दरअसल, एक टीवी चैनल को दिए गए साक्षात्कार में सुहानी शाह ने कहा कि ये कोई बड़ा चमत्कार नहीं है। जो बाबा बागेश्वर धाम दावा कर रहे हैं कि यह चमत्कार है, वो माइंड रीडिंग के अलावा कुछ नहीं है। बाबा मनोविज्ञानिक तरीके से लोगों की मन की बात जान कर इसे चमत्कार बता रहे हैं। 

सुहानी के निशाने पर बाबा शास्त्री

इटंरव्यू के दौरान सुहानी ने अपने जादू का जिक्र करते हुए कहा कि मेरे माइंड रीडिंग कैपेसिटी की वजह से कई लोग इसे चमत्कार मनाते हैं। जो मैं लोगों को ऐसा मानने से हमेशा समझाती रही हूं। वहीं इस तरह के चीजों से कुछ लोग चमत्कार बता कर लोगों को अंधरे में रखना चाहते हैं। माइंड रीडिंग को बडे़-बडे़ चमत्कार का नाम दे देते हैं। लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। सुहानी ने धीरेंद्र शास्त्री का बिना नाम लिए हुए आगे कहा कि, ऐसे भी लोग हैं जो पर्चा पर कुछ लिखकर लोगों को गुमराह करके प्रसिद्ध होना चाहते हैं। यह अपने आप को भगवान का वरदान और खुद को सबसे श्रेष्ठ बनना चाहते हैं।

अंधविश्वास में ना पड़े लोग

मन के हाव भाव पढ़ने पर सुहानी ने कहा कि ये एक साइंटिफिक तरीका है कि, उस समय व्यक्ति किस माहौल में है और क्या सोच रहा है। यह पूरा-पूरा अंदेशा लगाया जा सकता है अगर उस व्यक्ति के बैकग्राउंड के बारे में पता हो। जिसके बाद विशेष व्यक्ति के बारे में आसानी से सबकुछ बताया जा सकता है। बागेश्वर धाम का जिक्र करते हुए सुहानी ने कहा कि दरबार में जो लोग अर्जी लगाते वो गिनी चुनी समस्याओं को ही लेकर आते हैं। इसलिए उनके बारे में बताना और भी आसान हो जाता है। जिसे लोग चमत्कार मानना शुरू कर देते हैं और बिना किसी पड़ताल के अंधविश्वास में पड़ जाते हैं। वहीं सुहानी शाह ने अपने जादू को चमत्कार नहीं बल्कि एक कला बताया है।

कौन हैं सुहानी शाह?

सुहानी शाह पेशे से जादूगर हैं। जो लोगों की माइंड रीडिंग का काम करती हैं। सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं। सुहानी अभी तक न जाने कितने लोगों की माइंड रीडिंग कर चुकी हैं। सुहानी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह पांच साल की छोटी उम्र से ही जादूगरी कर रही हैं। उन्होंने ये भी कहा था कि मैं ज्यादा पढ़ी लिखी नहीं हूं। बात दें कि, सुहानी ने महज सात साल के उम्र में ही अपना पहला शो किया था। जिसके बाद वो धीरे-धारे इस प्रोफेशन के साथ जुड़ती गई। 

सुहानी ने बताया था कि शो करने के लिए इधर-उधर भागना पड़ता था। जिसके बाद पैरेंट्स से बातचीत करके पढ़ाई को छोड़ इसे चुन लिया और आज मैं आपके सामने हूं। 32 वर्षीय सुहानी अक्सर अपने यूट्यूब चैनल पर वीडियो शेयर करती रहती हैं। जहां पर वो माइंड रीडिंग, माइंड कंट्रोल और परसेप्शन से जुड़े वीडियो पर चर्चा करती हुई नजर आती हैं। वहीं वर्तमान समय में इनके यूट्यूब चैनल पर 33 लाख से अधिक सब्सक्राइबर हैं।


 

Tags:    

Similar News