भारतीय वैज्ञानिकों का खुलासा: देश के पांच राज्यों में चमगादड़ों में मिला कोरोना वायरस

भारतीय वैज्ञानिकों का खुलासा: देश के पांच राज्यों में चमगादड़ों में मिला कोरोना वायरस

Bhaskar Hindi
Update: 2020-04-15 03:40 GMT
भारतीय वैज्ञानिकों का खुलासा: देश के पांच राज्यों में चमगादड़ों में मिला कोरोना वायरस

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पिछले साल चीन के वुहान शहर से आए नोवल कोरोना वायरस धीरे-धीरे पूरी दुनिया को तबाह कर रहा है। शुरुआत में कोविड-19 को लेकर कई दावें किए गए कि ये चमगादड़ों, सांपों और चूहों से फैला है। हालांकि अब भारतीय वैज्ञानिक के अध्ययन में सामने आया है कि कोरोना वायरस चमगादड़ों में पाया जाता है। देश के 10 में से 5 राज्यों में चमगादड़ों में वायरस मिला है। 

वैज्ञानिकों ने चमगादड़ों की दो प्रजातियों पर अध्ययन कर खुलासा किया है। दोनों प्रजाति के 586 में से 25 चमगादड़ संक्रमित थे। हालांकि दुनिया में अभी फैला कोविड-19 वायरस नहीं है। भारतीय आयुर्विज्ञान परिषद ने कहा कि पुणे की नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वॉयरोलॉजी लैब में तीन साल से चमगादड़ों पर जांच की जा रही है। गले व मलाशय जांच में कई चमगादड़ संक्रमित थे। 

इन राज्यों से लिए सैंपल:
चमगादड़ों की एक प्रजाति के लिए केरल, चंडीगढ़, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, गुजरात, ओडिशा, पुड्डचेरी, तमिलनाडु और तेलंगाना से 508 नमूने लिए गए। दूसरे प्रजाति के 78 नमूने केरल, कर्नाटक, चंडीगढ़, गुजरात, ओडिशा, पंजाब और तेलंगाना से लिए। इस दौरान 12 की मौत हो गई। 

लॉकडाउन से भारतीय अर्थव्यवस्था हुई चौपट, करीब 8 लाख करोड़ रुपए का नुकसान

मनुष्य में कैसा हुआ संक्रमण रिसर्च जारी:
वैज्ञानिक डॉ. आर बाला सुब्रह्मण्यम ने कहा कि केरल के चमगादड़ों को अध्ययन में शामिल किया गया। पुणे में टेस्टिंग के बाद कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ वॉयरोलॉजी की निदेशक डॉ. प्रिया अब्राहम ने बताया कि हमारे रिसर्च में शामिल चमगादड़ों में से कुछ में कोरोना वायरस था। हालांकि यह मनुष्य तक कैसे पहुंचा, इस पर अध्ययन की जरूरत है।
 

Tags:    

Similar News