मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी का निधन

मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी का निधन

IANS News
Update: 2019-11-24 08:00 GMT
मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी का निधन

भोपाल, 24 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी का रविवार को निधन हो गया। वह 90 वर्ष के थे। पिछले कुछ दिनों से जोशी बीमार चल रहे थे।

भाजपा के मीडिया विभाग के प्रमुख लोकेंद्र पाराशर ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री जोशी का सुबह सवा ग्यारह बजे निधन हो गया।

पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जोशी पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे और उनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। आज अस्पताल में ही उन्होंने अंतिम सांस ली।

देवास जिले के हाटपिपल्या तहसील में जन्में जोशी जनसंघ के गठन के साथ उससे जुड़ गए थे। वह बागली विधानसभा क्षेत्र से सात बार विधायक निर्वाचित हुए। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष रहे और वर्ष 1980 में हुए विधानसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री भी बनाए गए थे। वह राज्यसभा के सदस्य भी रह चुके हैं।

Tags:    

Similar News