हिसार कैंट एरिया में चलते ऑटो में महिला से गैंगरेप, एक गिरफ्तार

हिसार कैंट एरिया में चलते ऑटो में महिला से गैंगरेप, एक गिरफ्तार

Bhaskar Hindi
Update: 2017-12-06 04:57 GMT
हिसार कैंट एरिया में चलते ऑटो में महिला से गैंगरेप, एक गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, हिसार। देश में इन दिनों रात के समय शहर में महिलाओं का सफर करना सुरक्षित नहीं है। हरियाणा के हिसार कैंट एरिया में चलते ऑटो में महिला से गैंगरेप का मामला प्रकाश में आया है। ऑटो चालक और उसके दो साथी एक महिला का अंधेरे में गैंगरेप करने के बाद फरार हो गए। घटना के संबंध में पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार, पीड़िता हिसार के बरवाला में ब्यूटी पार्लर चलाती है। हाल ही में ऐसी ही एक घटना चंडीगढ़ में भी हुई थी, जिसमें ऑटो चालकों ने युवती को गैंगरेप का शिकार बनाया था। 

 

हिसार-दिल्ली नेशनल हाईवे पर हुई घटना

 

बता दें कि शनिवार रात करीब 8 बजे हिसार बस स्टैंड पर पहुंचने के बाद उसने घर जाने के लिए ऑटो रिक्शा लिया। जिसमें दो सवारियां पहले से ही बैठी हुई थीं, दोनों सवारियां छोटी सतरोड पर उतर गईं। इसके बाद ऑटो हिसार कैंट के मेन गेट को पार करके फुट ओवर ब्रिज की दूसरी तरफ सर्विस लेन पर ले गया, जहां पहले से ऑटो चालक के दो साथी मौजूद थे। यह वारदात हिसार-दिल्ली नेशनल हाईवे पर हुई। ऑटो चालक ने अपने साथियों के साथ मिलकर स्ट्रीट लाइट नहीं जलने का फायदा उठाते हुए महिला सूनसान जगह पर ले जाकर दुष्कर्म का शिकार बनाया।

 

 

एक आरोपी गिरफ्तार


तीनों आरोपी महिला के साथ गैंगरेप करने के बाद उसे सुनसान जगह पर फेंक कर फरार हो गए। महिला ने किसी तरह घर पहुंचकर अपनी आपबीती पति को बताई, इसके बाद पति पीड़िता को लेकर थाने पहुंचा। आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेज पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दो अभी भी फरार हैं। बता दें कि महिला ऑटो का नंबर भी पुलिस को बताया जिसकी मदद से पुलिस तत्काल एक्शन ले पाई।

 

एसएचओ महिला थाना सरोज बाला ने कहा कि इस मामले में केस दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और उससे बाकी दोनों साथियों के ठिकाने जानने के लिए इंट्रोग्रेशन की जा रही है। 

Similar News