शत्रु संपत्तियों पर होगी सर्जिकल स्ट्राइक, 1 लाख करोड़ संपत्ति होगी नीलाम

शत्रु संपत्तियों पर होगी सर्जिकल स्ट्राइक, 1 लाख करोड़ संपत्ति होगी नीलाम

Bhaskar Hindi
Update: 2018-01-14 11:54 GMT
शत्रु संपत्तियों पर होगी सर्जिकल स्ट्राइक, 1 लाख करोड़ संपत्ति होगी नीलाम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।  शत्रु संपत्तियों पर मोदी सरकार अब बड़ी कार्रवाई करने जा रही है। देश भर में मौजूद 9,400 शत्रु संपत्तियों को सरकार नीलाम करने का मन बना चुकी है। बता दें कि भारत में 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक कीमत की शत्रु संपत्तियां हैं। जानकारी के अनुसार सरकार ने इस दिशा में काम करना भी शुरू कर दिया है। गृह मंत्रालय ने देश में मौजूद संपत्तियों की पहचान भी करना शुरू कर दी है। गौरतलब है कि सरकार ने शत्रु संपत्तियों पर कार्रवाई करने के लिए 9 साल पुराने शत्रु संपत्ति अधिनियम में संशोधन किया था। इस ससोधन के मुताबिक विभाजन के समय या उसके बाद में जिन लोगों ने चीन और पाक की नागरिकता ले ली थी उन लोगों की भारत में मौजूद संपत्तियों पर उनके किसी परिवार जन का अधिकार नहीं रहेगा।


गृह मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने एक मीटिंग के दौरान इस बात की चर्चा की थी कि देश में मौजूद शत्रु संपत्तियों  में 6,289 की पहचान की जा चुकी है वहीं 2,991 संपत्तियों की पहचान और सर्वे किया जा रहा है। मंत्रालय ने इन संपत्तियों को लेकर आदेश भी जारी कर चुकी है जिसमें इन संपत्तियों को खाली कराने की बात कही थी जिससे कि इनकी नीलामी की जा सके। 





गृह मंत्रालय के अधिकारी ने बताया कि इन शत्रु संपत्तियों की कीमत 1 लाख करोड़ से अधिक है और इनकी नीलामी से सरकारी खजाने में बड़ी रकम जमा होगी। उन्होंने बताया कि पाक सरकार भी वहां उपस्थित भारतीयों की संपत्तियों को नीलाम कर चुकी है। अधिकारी के अनुसार राज्य सरकारों ने इसके लिए नोडल अधिकारियों को जिम्मेदारी दी है कि वे संपत्तियों की पहचान कर कीमत का आकलन कर सके। 



क्या है शत्रु संपत्ति?

शत्रु संपत्ति उन नागरिकों की संपत्ति को कहते हैं जिन्होंने "दुश्मन देश" की नागरिकता ले ली हो। दो देशों में आपसी संबंध बिगड़ने पर सरकार "दुश्मन देश" के नागरिकों की देश में मौजूद संपत्ति को अपने कब्जे में ले लेती है जिससे की लड़ाई के समय इम संपत्तियों का इस्तेमाल देश के खिलाफ न हो सके।  
 





शत्रु संपत्ति पर कार्रवाई

सबसे पहले दूसरे विश्वयुद्ध के समय अमरीका और ब्रिटेन ने भी जर्मनी के लोगों की संपत्ति अपने कब्जे में ले ली थी। इसी प्रकार भारत ने भी चीन (1962), और पाकिस्तान (1965 और 1971) के युद्ध के समय भारत सुरक्षा अधिनियम के तहत ऐसे नागरिकों की संपत्ति अपने कब्जे में ली थी।


 यूपी में हैं सबसे ज्यादा शत्रु संपत्तियां

दूसरे देश जैसे पाकिस्तान में जा कर रहने वाले लोगों की देश में मौजूद कुल शत्रु 9,280 संपत्ति हैं। इन संपत्तियों में से सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश में हैं। यूपी में कुल 4,991  शत्रु संपत्तियां हैं। वहीं दूसरे नंबर पर पश्चिम बंगाल है जहां 2,735  संपत्तियों हैं। दिल्ली में ऐसी 487 संपत्तियां हैं।



Similar News