मिस यूनिवर्स 2021 का खिताब जीतने वाली हरनाज कौर संधू का मुंबई में हुआ जोरदार स्वागत

ग्रेैंड वेलकम मिस यूनिवर्स 2021 का खिताब जीतने वाली हरनाज कौर संधू का मुंबई में हुआ जोरदार स्वागत

Bhaskar Hindi Desk
Update: 2021-12-15 19:23 GMT
मिस यूनिवर्स 2021 का खिताब जीतने वाली हरनाज कौर संधू का मुंबई में हुआ जोरदार स्वागत
हाईलाइट
  • भारत को 21 साल के लंबे समय बाद यह खिताब मिला है।

 डिजिटल डेस्क, मुम्बई। भारत को मिस यूनिवर्स 2021 का खिताब दिलाने वाली चंडीगढ की  हरनाज कौर संधू देर रात मुम्बई पहंची। यहां उनका जोरदार तरीके से स्वागत किया गया।  इस दौरान उनके करीबियों के साथ ही मुंबई पुलिस के कई अधिकारियों ने भी फोटो क्लिक कराए। हाथ में तिरंगा झंडा थामे मिस यूनिवर्स हरनाज कौर संधू ने सभी स्वागतकर्ताओं का धन्यवाद किया। 

 

 ब्यूटी पेजेंट की रेस में भारत को 21 साल के लंबे समय बाद यह खिताब मिला है। भारत ने इस खिताभ को तीसरी बार अपने किया है।  हरनाज कौर संधू से पहले सुष्मिता सेन और लारा दत्ता ने मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया था।

आपको बता दें कि मिस यूनिवर्स बनने से पहले हरनाज कौर संधू ने साल 2017 में मिस चंडीगढ़ का खिताब अपने नाम कियाथा। संधू को साल 2018 में मिस मैक्स इमर्जिंढग स्टार के टाइटल से भी नवाजा गया था. हरनाज ने  इन प्रतिष्ठि्त खिताभ को जीतने के बाद मिस इंडिया 2019 में हिस्सा लिया था और टॉप 12 तक जगह बनाने में कामयाब भी हुई थी।   
 

Tags:    

Similar News