24 घंटे में 20 लाख बार देखा गया सत्यार्थी का गीत 'निकल पड़े हम' 

24 घंटे में 20 लाख बार देखा गया सत्यार्थी का गीत 'निकल पड़े हम' 

Bhaskar Hindi
Update: 2017-09-14 03:21 GMT
24 घंटे में 20 लाख बार देखा गया सत्यार्थी का गीत 'निकल पड़े हम' 

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बच्चों के यौन शोषण के खिलाफ नोबेल शांति पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी 35 दिन की देशव्यापी यात्रा पर निकले हैं, जिसका नाम है "इंडिया मार्च"। इस यात्रा को शुरू करने से ठीक पहले सत्यार्थी ने अपने मिशन से जुड़ा एक सॉन्ग "निकल पड़े हैं" रिलीज किया था। सॉन्ग को फेसबुक और यूट्यूब पर रिलीज किया गया था। रिलीज के 24 घंटे के बाद इस सॉन्ग को 20 लाख बार देखा जा चुका है। ये सॉन्ग सोनम कालरा ने फिल्माया है, सत्यार्थी ने इसके बोल दिए है और इंडियन ओशन ने इसे कंपोज किया है। 

इस वीडियो सॉन्ग में सत्यार्थी के पुराने अभियानों को भी शामिल किया गया है। सॉन्ग के जरिए सत्यार्थी देश के नागरिकों को बाल यौन शोषण, बाल मजदूरी और तस्करी के खिलाफ एकजुट होने का आग्रह कर रहे हैं।

इंडियन ओशन के अमित किलाम ने कहा कि "हमें कैलाश सत्यार्थी जी की तरह भारत में कुछ और लोगों की ज़रूरत है, जो दूसरों के लिए काम कर सकते हैं। कुछ कदम ही सही, लेकिन इनके साथ चलने के लिए जो मौका हमें मिला, उससे हम खुश हैं।"

63 साल के सत्यार्थी पिछले 36 सालों से दुनिया भर के बच्चों के लिए स्वतंत्रता और सुरक्षा का प्रचार कर रहे हैं। बच्चों के अधिकारों के लिए उनके लगातार प्रयासों और संघर्ष के लिए 2014 में उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

आपको बता दें कि सत्यार्थी की इस भारत यात्रा के मिशन और सॉन्ग को Google ने अपने होमपेज पर भी समर्थन दिया था।

 

Similar News