भुलाया नहीं जा सकता वो काला दिन, पाकिस्तान से आए आतंकियों ने मुंबई को गोलीबारियों से दहला दिया था

26/11 बरसी भुलाया नहीं जा सकता वो काला दिन, पाकिस्तान से आए आतंकियों ने मुंबई को गोलीबारियों से दहला दिया था

ANAND VANI
Update: 2022-11-26 03:43 GMT
भुलाया नहीं जा सकता वो काला दिन, पाकिस्तान से आए आतंकियों ने मुंबई को गोलीबारियों से दहला दिया था
हाईलाइट
  • अंधाधुंध गोलीबारी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई के इतिहास में 26 नवंबर एक काले दिन के रूप में दर्ज है। आज ही के दिन 14 साल पहले 26 नवंबर 2008 को पाकिस्तान से आए आतंकियों ने मुंबई के कई स्थानों पर गोलीबारी की। उस दिन ताज होटल में भी हमला हुआ था। जिसमें कई लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। उस दिन जिसने भी हमले की घटना की सुना उसकी रूंह कांप गई।  आतंकियों के हमले में 160 से ज्यादा लोग मारे गए थे और 300 ज्यादा घायल हुए थे।  मुंबई की सड़कों पर चीख-पुकार सुनाई देने लगी थी। हमले के पीछे पाकिस्तान के आतंकवादी जैश-ए-मोहम्मद का हाथ था। उसके  10 आतंकवादियों ने मुंबई को बम धमाकों और गोलीबारी से दहला दिया था।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 26/ 11 मुंबई हमले में जान गंवाने वाले पीड़ितों को याद किया। राष्ट्रपति मुर्मू  ने कहा कि 26/11 की बरसी पर देश उन सभी को कृतज्ञता के साथ याद कर रहा है, जिन्हें हमने खोया। हम उनके प्रियजनों और परिवारों के दर्द को साझा करते हैं। राष्ट्र उन सुरक्षाकर्मियों को श्रद्धांजलि देता है, जिन्होंने कर्तव्य के पालन में बहादुरी से लड़ाई लड़ी और सर्वोच्च बलिदान दिया।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी हमले में जान गंवाने वाले लोगों को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि आतंकवाद से मानवता को खतरा है। भारत समेत पूरी दुनिया 26/11 हमलों में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दे रही है। पूरी दुनिया पीड़ितों के परिवार के साथ खड़ी है। जिन लोगों ने इस हमले की योजना बनाई उन्हें न्याय के कठघरे में लाया जाना चाहिए। हम दुनिया भर में आतंकवाद के हर पीड़ित के प्रति संवेदनाएं हैं।

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने पुलिस मेमोरियल पर हमले में जान गंवाने वाले लोगों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

 

 

Tags:    

Similar News