लालू यादव के लिए आज बड़ा दिन, झारखंड कोर्ट करेगा जमानत पर फैसला

लालू यादव के लिए आज बड़ा दिन, झारखंड कोर्ट करेगा जमानत पर फैसला

Bhaskar Hindi
Update: 2019-11-08 04:05 GMT
लालू यादव के लिए आज बड़ा दिन, झारखंड कोर्ट करेगा जमानत पर फैसला

डिजिटल डेस्क, रांची। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के लिए आज(शुक्रवार) का दिन बड़ा है। झारखंड उच्च न्यायालय चारा घोटाले से जुड़े एक मामले में लालू प्रसाद की जमानत याचिका पर सुनवाई करेगा। इसके बाद तय होगा कि बिहार के पूर्व सीएम जेल में रहेंगे या पटना में घर जाएंगे। यह मामला दुमका कोषागार से गबन का है। 

इससे पहले लालू यादव को देवघर कोषागार मामले में बेल मिल चुकी है। न्यायाधीश अपरेश कुमार सिंह की पीठ लालू की जमानत याचिका पर आज सुनवाई करेगी। इससे पहले 25 अक्टूबर को पीठ से जल्द सुनवाई करने का आग्रह किया था। जिसके बाद कोर्ट ने सुनवाई के लिए आठ नवंबर की तारीख निर्धारित की थी। 

गुरुवार को सीबीआई की ओर से प्रति शपथ पत्र दायर किया गया है। लालू का फिलहाल रिम्स अस्पताल में इलाज चल रहा हैं। बता दें आरसी 20 चाईबासा और आरसी 64 (ए) देवघर कोषागार से अवैध निकासी के मामले में उन्हें जमानत मिल चुकी है। वहीं उनके पुत्र तेजस्वी यादव भी गुरुवार को रांची पहुंच गए। उन्होंने जेएमएम प्रमुख हेमंत सोरेन से मुलाकात भी की। 


 

Tags:    

Similar News