हजारीबाग: बस का ब्रेक फेल होने से भीषण सड़क हादसा, 11 की मौत, 25 घायल

हजारीबाग: बस का ब्रेक फेल होने से भीषण सड़क हादसा, 11 की मौत, 25 घायल

Bhaskar Hindi
Update: 2019-06-10 08:16 GMT
हजारीबाग: बस का ब्रेक फेल होने से भीषण सड़क हादसा, 11 की मौत, 25 घायल
हाईलाइट
  • चौपारण के दनुआ घाटी में नेशनल हाईवे-2 पर हुआ हादसा
  • ब्रेक फेल होने की वजह से अनियंत्रित होकर ट्रक से टकराई बस
  • मृतकों में कई लोग बिहार के गया
  • जहानाबाद
  • डोभी
  • बाराचट्टी के रहने वाले हैं

डिजिटल डेस्क, हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को बस का ब्रेक फेल होने से भीषण सड़क हादसा हुआ। जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई जबकि करीब 25 लोग घायल बताए जा रहे हैं। दरअसल हजारीबाग में नेशनल हाईवे-2 पर यात्रियों से भरी एक बस का अचानक ब्रेक फेल हो गया और बस एक ट्रक से टकरा गई। वहीं इस घटना पर राज्य के सीएम रघुबर दास ने भी दुख जताया है। 

जानकारी के मुताबिक महारानी बस गुमला से मसौढ़ी की ओर जा रही थी। रास्ते में चौपारण के दनुआ घाटी में नेशनल हाईवे-2 पर हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि, घाटी पर अचानक बस का ब्रेक फेल हो गया, हालांकि ड्राइवर ने बचने की पूरी कोशिश की लेकिन बस अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। बस में 40 लोग सवार थे, जिनमें से 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 25 लोग घायल हुए हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। कई गंभीर रूप से घायलों को रांची के रिम्स अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। मृतकों में बस के ड्राइवर और हेल्पर भी शामिल हैं। मृतकों में कई लोग बिहार के गया, जहानाबाद, डोभी, बाराचट्टी के रहने वाले हैं।

दुर्घटनास्‍थल बिहार और झारखंड का सीमा क्षेत्र है। हादसे के वक्‍त सभी यात्री सो रहे थे। बताया गया कि सड़क पर पहले से खड़े छड़ लदे खराब ट्रक में बस की टक्कर हुई है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही चौपारण थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल राहत-बचाव कार्य जारी है।
 

Tags:    

Similar News