रायपुर पुलिस ने खजुराहो से किया अरेस्ट, धर्म संसद में बापू पर की थी अमर्यादित टिप्पणी

कालीचरण महाराज गिरफ्तार रायपुर पुलिस ने खजुराहो से किया अरेस्ट, धर्म संसद में बापू पर की थी अमर्यादित टिप्पणी

Bhaskar Hindi
Update: 2021-12-30 04:34 GMT
रायपुर पुलिस ने खजुराहो से किया अरेस्ट, धर्म संसद में बापू पर की थी अमर्यादित टिप्पणी
हाईलाइट
  • सभापति प्रमोद दुबे ने दर्ज कराई थी FIR

डिजिटल डेस्क,रायपुर। धर्म संसद में महात्मा गांधी को लेकर अमार्यादित और विवादित टिप्पणी करने वाले कालीचरण को पुलिस ने मध्यप्रदेश के खजुराहो से गिरफ्तार कर लिया गया है। बयान देने के बाद कालीचरण कई समय से फरार चल रहा था। जानकारी के अनुसार, संत कालीचरण को रायपुर पुलिस ने खजुराहो से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को रायपुर लाने की कार्यवाही हो रही है।बता दें कि,कालीचरण के खिलाफ रायपुर में धारा 294 और धारा 505 (2) दर्ज किया गया है। इसके अलावा रायपुर के सभापति प्रमोद दुबे ने कालीचरण के ऊपर FIR दर्ज करवाई थी।

हालांकि कालीचरण पर सिर्फ रायपुर ही नहीं बल्कि कई राज्यों में एफआईआर दर्ज की गई है। बताया जा रहा था कि, बुधवार शाम को कालीचरण रायपुर से फरार हो गया था, जिसके बाद रायपुर पुलिस ने मध्यप्रदेश सहित महाराष्ट्र में उनकी तलाशी शुरु कर दी थी और गुरुवार सुबह उसे गिरफ्तार कर लिया गया। 

गिरफ्तारी के बाद की पहली तस्वीर

कालीचरण की विवादित टिप्पणी
रायपुर की धर्म संसद में संत कालीचरण ने महात्मा गांधी को लेकर अमर्यादित टिप्पणी करते हुए कहा था कि,""इस्लाम का लक्ष्य है राजनीति के द्वारा पूरे राष्ट्र पर कब्जा करना। हमारी आंखों के सामने उन्होंने 1947 में कब्जा किया था।....मुस्लिमों ने पहले ईरान, इराक और अफगानिस्तान पर कब्जा किया और फिर उन्होंने राजनीति के द्वारा बांग्लादेश और पाकिस्तान पर हुक्म जमाया।  मोहनदास करमचंद गांधी ने उस वक्त देश का सत्यानाश किया। नमस्कार है नाथूराम गोडसे को, जिन्होंने उन्हें मार दिया।


 

Tags:    

Similar News