कासगंज हिंसा : चंदन के पिता को जान से मारने की धमकी, कहा- हमसे दुश्मनी मत लो

कासगंज हिंसा : चंदन के पिता को जान से मारने की धमकी, कहा- हमसे दुश्मनी मत लो

Bhaskar Hindi
Update: 2018-02-02 06:13 GMT
कासगंज हिंसा : चंदन के पिता को जान से मारने की धमकी, कहा- हमसे दुश्मनी मत लो

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तरप्रदेश के कासगंज में रिपब्लिक डे पर भड़की हिंसा में मारे गए चंदन गुप्ता की हत्या के मुख्य आरोपी सलीम के गिरफ्तार होने के बाद अब चंदन के पिता को जान से मारने की धमकी मिली है। चंदन के पिता सुशील गुप्ता ने बताया कि वो अपने घर के बाहर बैठे थे, तभी कुछ लोग उनके घर पर आए और कहा कि भले ही हमारे साथी जेल में है, लेकिन हम अब भी बाहर हैं। हमारे साथ दुश्मनी मोल मत लो। बता दें कि सलीम को बुधवार (31 जनवरी) को यूपी पुलिस ने कासगंज से गिरफ्तार किया था।


हमसे दुश्मनी मत लो, वरना...

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चंदन के पिता सुशील गुप्ता ने बताया है कि "गुरुवार सुबह मैं अपने घर के बाहर बैठा था। तभी कुछ लोग बाइक से मेरे घर आए और मेरे सामने गाड़ी रोकी। उन लोगों ने मुझे धमकी देते हुए कहा कि भले ही आरोपी जेल में जा रहे हैं, लेकिन हम अभी भी बाहर ही हैं। हमसे दुश्मनी मत लो वरना देख लेंगे।" इसके बाद सुशील गुप्ता ने पुलिस से भी इसकी शिकायत की है और कहा है कि मेरी और मेरी बेटी की जान को खतरा है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हथियार का लाइसेंस देने को भी कहा है, ताकि वो अपनी सुरक्षा कर सकें।

कासगंज हिंसा : सोशल मीडिया पर फैली थी मौत की अफवाह, शख्स ने कहा- "मैं जिंदा हूं"

बुधवार को पकड़ाया है सलीम

चंदन गुप्ता की हत्या का मुख्य आरोपी सलीम जावेद बुधवार को ही यूपी पुलिस के हत्थे चढ़ा है। इससे पहले वो 5 दिन से फरार चल रहा था। पुलिस ने सलीम को कासगंज से ही गिरफ्तार किया है। सलीम पर छत से गोली चलाने का आरोप है और पुलिस के मुताबिक, सलीम की गोली से ही चंदन की मौत हुई थी। अभी मुख्य आरोपी सलीम को गिरफ्तार किया गया है, लेकिन उसके दोनों भाई अभी भी फरार चल रहे हैं।

चंदन हत्याकांड के आरोपियों की लिस्ट जारी

कासगंज हिंसा में मारे गए चंदन गुप्ता के नामजद आरोपियों की लिस्ट भी जारी कर दी गई है। चंदन की हत्या करने के मामले में सलीम, वसीम और नसीम को मुख्य आरोपी बनाया गया है, जिसमें से सलीम गिरफ्तार हो चुका है। इन तीनों के अलावा जाहिद जग्गा, आसिफ हिटलर, असलम, असीम, नसरूद्दीन, आकरम, तौफीक, खिल्लन, शबाब, राहत, सलमान, मोहसिन, बबलू, नीशू और वासिफ भी इस मामले में आरोपी हैं।

कासगंज हिंसा : ये है चंदन की हत्या का मुख्य आरोपी, 5 दिन बाद अरेस्ट

अब तक 117 लोग गिरफ्तार

शुक्रवार को यूपी के कासगंज शहर में हिंसा भड़की थी और अब तक इस मामले में 117 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हिंसा में दर्ज 5 FIR के तहत 36 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 81 लोगों को सेक्शन-144 का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा कासगंज हिंसा के दौरान शहर में आगजनी होने पर भी 7 FIR दर्ज की गई है।

26 जनवरी को कासगंज में भड़की थी हिंसा

26 जनवरी यानी रिपब्लिक डे पर यूपी के कासगंज जिले के कोतवाली इलाके में बिलराम गेट चौराहे पर विश्व हिंदू परिषद और एबीवीपी वर्कर्स बाइक से "तिरंगा यात्रा" निकाल रहे थे। इस दौरान नारेबाजी को लेकर समुदाय विशेष के लोगों से बहस हो गई। ये बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों तरफ से फायरिंग और पत्थरबाजी शुरू हो गई। इस फायरिंग चंदन गुप्ता नाम के शख्स की गोली लगने से मौत हो गई। इसके बाद कासगंज में सांप्रदायिक हिंसा भड़क गई और यहां पर तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाएं सामने आ रही हैं। रविवार (28 जनवरी) को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कासगंज हिंसा में मारे गए चंदन गुप्ता के परिवार वालों को 20 लाख रुपए का मुआवजा देने का एलान किया था। 

Similar News