कासगंज हिंसा : ये है चंदन की हत्या का मुख्य आरोपी, 5 दिन बाद अरेस्ट

Kasganj Main accused Salim in Chandan Gupta murder case arrested
कासगंज हिंसा : ये है चंदन की हत्या का मुख्य आरोपी, 5 दिन बाद अरेस्ट
कासगंज हिंसा : ये है चंदन की हत्या का मुख्य आरोपी, 5 दिन बाद अरेस्ट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तरप्रदेश के कासगंज में रिपब्लिक डे पर भड़की हिंसा में मारे गए चंदन गुप्ता की हत्या के मुख्य आरोपी सलीम को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि सलीम को पुलिस ने कासगंज से ही गिरफ्तार किया है। सलीम पर छत से गोली चलाने का आरोप है। हालांकि, सलीम के दो भाई वसीम और नसीम अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। सलीम 26 जनवरी के बाद से ही फरार चल रहा था। बता दें कि मंगलवार को ही यूपी सरकार ने चंदन गुप्ता हत्याकांड के आरोपियों को पकड़ने के लिए STF का गठन किया था।  


STF को सौंपी गई थी चंदन हत्याकांड की जांच

कासगंज हिंसा में मारे गए चंदन गुप्ता की हत्या के आरोपियों को पकड़ने के लिए यूपी सरकार ने स्पेशल टास्क फोर्स (STF) का गठन किया था। अभी मुख्य आरोपी सलीम को गिरफ्तार किया गया, लेकिन उसके दोनों भाई अभी भी फरार चल रहे हैं। सलीम पर छत से गोली चलाने का आरोप है और पुलिस के मुताबिक, सलीम की गोली से ही चंदन की मौत हुई थी। इससे पहले मंगलवार को ही केंद्रीय गृह मंत्रालय ने यूपी सरकार से कासगंज हिंसा से जुड़ी सारी रिपोर्ट्स मांगी थी।

कल ही कुर्की का नोटिस लगाया था

वहीं, मंगलवार को ही पुलिस ने इस मामले में  मुख्य आरोपी सलीम, वसीम और नसीम के घर पर पुलिस ने कुर्की का नोटिस चिपकाया था। इस नोटिस में लिखा था कि अगर तीनों मुख्य आरोपी 1 मार्च तक कोर्ट में पेश नहीं हुए तो उनकी संपत्ति जब्त कर ली जाएगी। इसके अलावा पुलिस ने इलाके में आरोपियों के खिलाफ ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस दौरान एक घर का दरवाजा भी पुलिस ने तोड़ा और वहां से 4 आरोपियों को हिरासत में लिया।

चंदन हत्याकांड के आरोपियों की लिस्ट जारी

कासगंज हिंसा में मारे गए चंदन गुप्ता के नामजद आरोपियों की लिस्ट भी जारी कर दी गई है। चंदन की हत्या करने के मामले में सलीम, वसीम और नसीम को मुख्य आरोपी बनाया गया है, जिसमें से सलीम गिरफ्तार हो चुका है। इन तीनों के अलावा जाहिद जग्गा, आसिफ हिटलर, असलम, असीम, नसरूद्दीन, आकरम, तौफीक, खिल्लन, शबाब, राहत, सलमान, मोहसिन, बबलू, नीशू और वासिफ भी इस मामले में आरोपी हैं।

अब तक 117 लोग गिरफ्तार

शुक्रवार को यूपी के कासगंज शहर में हिंसा भड़की थी और अब तक इस मामले में 117 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हिंसा में दर्ज 5 FIR के तहत 36 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 81 लोगों को सेक्शन-144 का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा कासगंज हिंसा के दौरान शहर में आगजनी होने पर भी 7 FIR दर्ज की गई है।

26 जनवरी को कासगंज में भड़की थी हिंसा

26 जनवरी यानी रिपब्लिक डे पर यूपी के कासगंज जिले के कोतवाली इलाके में बिलराम गेट चौराहे पर विश्व हिंदू परिषद और एबीवीपी वर्कर्स बाइक से "तिरंगा यात्रा" निकाल रहे थे। इस दौरान नारेबाजी को लेकर समुदाय विशेष के लोगों से बहस हो गई। ये बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों तरफ से फायरिंग और पत्थरबाजी शुरू हो गई। इस फायरिंग चंदन गुप्ता नाम के शख्स की गोली लगने से मौत हो गई। इसके बाद कासगंज में सांप्रदायिक हिंसा भड़क गई और यहां पर तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाएं सामने आ रही हैं। रविवार (28 जनवरी) को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कासगंज हिंसा में मारे गए चंदन गुप्ता के परिवार वालों को 20 लाख रुपए का मुआवजा देने का एलान किया था। 

Created On :   31 Jan 2018 8:10 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story